Viral Video 2026: रेलवे स्टेशन से एक ऐसा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलता जा रहा है, जिसे देखकर किसी का भी खून खौल उठेगा, वीडियो में देखा गया है कि एक युवक की ओछी हरकत ने एक लड़की को असहज (Uncomfortable) कर दिया, दरअसल पहले यह लड़का युवती को काफी देर तक गंदी निगाहों से घूरता रहा, साथ ही उसे गंदे और अश्लील इशारे भी किए, लड़की ने इस बात को इग्नोर करते हुए उसे उस समय कुछ नहीं कहा, जिसके बाद मनचले की हिम्मत इस कदर बढ़ गई कि उसने बाद में अपना मोबाइल नंबर लड़की को देना चाहा, जिसका तरीका लोगों को हंसने पर भी मजबूर कर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने अपना नंबर अपने ही फोन पर लिखकर लड़की को इशारा करते हुए देना चाहा, जिसके तुरंत बाद लड़की का पारा हाई हो गया और बड़ी ही चालाकी के साथ युवती ने इस हरकत को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद लड़की ने मनचले को खूब खरी-खोटी सुनाई और उसे सबक भी सिखाया, लड़की का गुस्सा देखकर युवक के पसीने छूट गए और वह वहां से भागता नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग लड़की की इस बहादुरी की जमकर तारीफ करते नजर आए.