Home > वीडियो > Animal Cruelty: जयपुर में फोटोशूट के लिए हाथी को किया गुलाबी रंग, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग!

Animal Cruelty: जयपुर में फोटोशूट के लिए हाथी को किया गुलाबी रंग, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग!

Viral Pink Elephant Video: एक रूसी फोटोग्राफर ने अपने फोटोशूट को 'क्रिएटिव' और थोड़ा बेहतर बनाने के लिए एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग में रंग डाला, एनिमल लवर्स ने इस मामले को पशु क्रूरता (Animal Cruelty) करार दिया, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स और आम जनता अब इस मामले पर फोटोग्राफर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं...

By: Sumaira Khan | Published: March 31, 2026 11:02:29 AM IST

Viral Pink Elephant Video: राजस्थान की राजधानी यानी कि जयपुर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रूसी फोटोग्राफर ने अपने फोटोशूट को ‘क्रिएटिव’ और थोड़ा बेहतर बनाने के लिए एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग में रंग डाला, उसके बाद जैसे ही इस फोटोशूट के बाद वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, एनिमल लवर्स ने इस मामले को पशु क्रूरता (Animal Cruelty) करार दिया, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स और आम जनता अब इस मामले पर फोटोग्राफर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि हाथियों की त्वचा बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती है और उस पर इस तरह के खतरनाक केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करना उनकी सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है, साथ ही अब सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है, जहां लोग फोटोग्राफर और हाथी के मालिक की भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement