Viral Video 2026: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनते ही बैंकिंग जगत और आम जनता के होश उड़ रहे हैं, जिसमें एक साधारण महिला उस वक्त दंग रह जाती है जब उसे पता चलता है कि उसके बैंक खाते में पूरे 10 करोड़ रुपये की भारी रकम आई है, जानकारी के मुताबिक महिला जब एटीएम (ATM) में अपना बैलेंस चेक करने पहुंची, तो वहां की पर्ची और स्क्रीन पर करोड़ों का बैलेंस देख उसके होश उड़ गए.
साथ ही महिला के मोबाइल पर बैंक से आए मैसेज ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि उसके अकाउंट में करीब 9 करोड़ 99 लाख रुपये की अधिक राशि जमा हुई है, यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई साथ ही बैंक अधिकारियों के बीच भी हड़कंप मच गया, तभी फौरन इस खबर की सूचना बैंक मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पता चला की किसी टेक्निकल ग्लिच (Technical Glitch) की वजह से ऐसा हुआ था, लेकिन इसकी इतनी बड़ी रकम कैसे ट्रांसफर हुई इसकी खोज अभी जारी है.