Home > मनोरंजन > शूटिंग के दौरान हुआ हादसा! एक्टर की हुई दर्दनाक मौत; इंडस्ट्री में शोक की लहर

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा! एक्टर की हुई दर्दनाक मौत; इंडस्ट्री में शोक की लहर

Rahul Arunodoy Banerjee Death: राहुल ओडिशा के तालसरी बीच पर एक टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 29, 2026 11:01:45 PM IST



Actor Rahul Banerjee Death: बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब ये खबर सामने आई की एक शूटिंग के दौरान हुए हादसे में एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत हो गई. 43 साल की उम्र में उनका अचानक इस तरह दुनिया छोड़ जाना उनके फैंस और सहकर्मियों के लिए गहरा सदमा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे में हुई.

तालसरी बीच पर हुआ हादसा

राहुल ओडिशा के तालसरी बीच पर एक टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म होने के बाद वह समुद्र में उतर गए, जहां अचानक वह पानी में डूब गए. घटना के वक्त सेट पर मौजूद टेक्नीशियनों और टीम के सदस्यों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद समुद्र से बाहर निकाला.

करीब एक घंटे तक रहे लापता 

रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल करीब एक घंटे तक पानी में लापता रहे. उन्हें ढूंढने में टीम को काफी समय लगा, जिसके बाद उन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इस दौरान उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी, जिससे बचाव के प्रयास मुश्किल हो गए.

अस्पताल में तोड़ा दम

राहुल को दीघा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह ‘भोले बाबा पार करेगा’ नाम के शो की शूटिंग कर रहे थे और रविवार को पैकअप के बाद यह हादसा हुआ.

टीम की प्रतिक्रिया और साफ हुई बातें

शो में उनके साथ काम कर रहे भास्कर बनर्जी ने बताया कि पूरी टीम शूटिंग के लिए वहां मौजूद थी और पैकअप के बाद यह घटना हुई. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हादसे में किसी तरह के नशे या लापरवाही की बात सामने नहीं आई है. राहुल के निधन से इंडस्ट्री में गहरा दुख है और सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Bhooth Bangla Release Date: ‘धुरंधर 2’ से घबराए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स? नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान; जानें यहां…

Advertisement