Today Weather: दिल्ली और एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में ही लू जैसे हालात बनने के संकेत मिल रहे हैं.
उत्तर भारत में शुष्क मौसम, तापमान में बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. मैदानी इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है, हालांकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है.