Home > वीडियो > जामा मस्जिद के आंगन में बच्चों ने मचाया धमाल, वायरल हुआ ‘सेलिब्रेशन’ वीडियो, मासूमियत ने जीता दिल्ली का दिल!

जामा मस्जिद के आंगन में बच्चों ने मचाया धमाल, वायरल हुआ ‘सेलिब्रेशन’ वीडियो, मासूमियत ने जीता दिल्ली का दिल!

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, सुबह की नमाज़ के बाद मस्जिद का पूरा परिसर बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा, नए लिबास पहने और हाथों में ईदी लिए ये बच्चे कैमरे के सामने आकर बड़े ही उत्साह के साथ 'ईद मुबारक' चिल्ला रहे हैं, बच्चों के इस निश्छल और जोश से भरे अंदाज़ ने आज दिल्ली की ईद को और भी खास बना दिया है.

By: Aksha Choudhary | Published: March 22, 2026 10:09:27 PM IST

Jama Masjid Eid Celebration Kids 2026: ईद-उल-फितर के पाक मौके पर आज पूरी दिल्ली जश्न में डूबी है, लेकिन असली रौनक जामा मस्जिद में दिखाई दे रही है नमाज़ अदा करने के बाद जैसे ही लोग बाहर निकले, बच्चों की टोली ने पूरा मोर्चा संभाल लिया, इन बच्चों के लिए ईद का मतलब सिर्फ त्यौहार नहीं, बल्कि नए कपड़े ढेर सारी ईदी और दोस्तों के साथ मस्ती है, कैमरे को देखते ही इन बच्चों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया, कोई ग्रुप में ‘ईद मुबारक’ चिल्ला रहा है, तो कोई अपने नए जूतों और टोपियों को फ्लॉन्ट कर रहा है, बच्चों की इस बेसाख्ता खुशी ने बड़ों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है, जामा मस्जिद की सीढ़ियों से लेकर मुख्य द्वार तक हर तरफ बच्चों की हलचल और उनकी शरारतें ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं, यह नज़ारा साबित करता है कि त्यौहारों की असली चमक बच्चों की मुस्कान में ही छिपी होती है.

संबंधित खबरें

Advertisement