Home > वीडियो > 4 दिनों में भारत को मिला दूसरा बड़ा शिपमेंट, अमेरिकी गैस से भरेगा भारत का भंडार, क्या पैनिक बुकिंग पर लगेगी लगाम?

4 दिनों में भारत को मिला दूसरा बड़ा शिपमेंट, अमेरिकी गैस से भरेगा भारत का भंडार, क्या पैनिक बुकिंग पर लगेगी लगाम?

सिंगापुर के झंडे वाला विशाल कार्गो जहाज 'पाइक्सिस पायनियर' 22 मार्च की सुबह 6 बजे न्यू मंगलौर पोर्ट के बर्थ नंबर 13 पर पहुंचा, यह जहाज 14 फरवरी को अमेरिका के टेक्सास स्थित पोर्ट ऑफ नीदरलैंड से रवाना हुआ था, यह अपने साथ 16,714 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आया है, जिसे 'एजिस लॉजिस्टिक्स' के लिए मंगाया गया है, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण समुद्री रास्तों में आ रही रुकावटों के बीच इस शिपमेंट का भारत पहुंचना ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

By: Aksha Choudhary | Published: March 22, 2026 9:24:14 PM IST

US LPG Tanker Mangalore Port 2026: भारत ने अपनी गैस जरूरतों को पूरा करने के लिए अब वैकल्पिक रास्तों और देशों पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है, पश्चिम एशिया संकट के कारण जहां  ओमान और ईरान के रास्तों से आने वाले जहाजों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं अमेरिका से आए इस टैंकर ने भारत को बड़ी राहत दी है, यह जहाज कुल 16,714 मीट्रिक टन गैस लेकर आया है, मंगलौर से इस गैस को पाइपलाइनों के जरिए बेंगलुरु और मैसूर के रिफिलिंग प्लांट्स तक भेजा जाएगा, ऊर्जा संकट को देखते हुए शिपिंग मंत्रालय ने न्यू मंगलौर पोर्ट पर कच्चा तेल और एलपीजी लाने वाले जहाजों के लिए कार्गो शुल्क (Cargo Charges) माफ कर दिए हैं, मंगलौर पोर्ट अथॉरिटी के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में कुल 72,700 टन अतिरिक्त एलपीजी भारत पहुंचने वाली है, इसमें 25 मार्च को आने वाला जहाज ‘अपोलो ओशन’ और 29 मार्च को अमेरिका से आने वाला एक अन्य जहाज शामिल है, इस शिपमेंट के पहुंचने से देश में चल रही पैनिक बुकिंग में भी कमी आने की उम्मीद है, अधिकारियों ने साफ किया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी.

संबंधित खबरें

Advertisement