Uttam Nagar Tarun Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर से एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों के बीच काफी टेंशन पैदा कर दी है, बताया जा रहा है कि 21 मार्च को मनाई जाने वाली ईद 2026 के जश्न को लेकर कुछ विवाद खड़ा हो रहा है, हाल ही में उत्तम नगर के रहने वाले तरुण की हत्या के बाद से ही इस विवाद के बारे में लोगों को लगातार सुनने को मिल रहा है, वहां पर लोग सड़क पर जमा हो गए हैं, जिससे वहां का माहौल काफी ज्यादा बढ़ गया है.
अब इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में हिंदू धर्म के लोग इकठ्ठा हुए हैं, जिनका कहना है कि वे मुसलमानों को उनका त्योहार यानी कि ईद नहीं मनाने देंगे, जिसके बाद से ही लोगों के बीच एक बड़ी टेंशन बन चुकी है, पुलिस प्रशासन भी अब देखते ही देखते वहां सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम करती नजर आ रही है, साथ ही लोगों को समझाती और लगातार उनका गुस्सा शांत करती दिख रही है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग अब प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत देश में अब किसी भी प्रकार की कोई हिंसा न हो.