Dangerous Truck Skating Stunt Viral Video: आजकल युवाओं के सिर पर ‘वायरल’ होने का ऐसा जुनून सवार है कि वे बहादुरी और बेवकूफी के बीच का अंतर भूल गए हैं, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्केट्स पहनकर हाईवे पर दौड़ रहे एक विशाल ट्रक के पीछे हाथ टिकाकर खड़ा है और फिर अचानक उसके टायर के पास से नीचे झुककर दूसरी तरफ जाने का प्रयास करता है, अगर ट्रक अचानक ब्रेक मार दे या सड़क पर कोई कंकड़ भी आ जाए, तो उस युवक का बचना नामुमकिन है, यह स्टंट ना केवल उस लड़के के लिए, बल्कि ट्रक ड्राइवर और अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है, माता-पिता अपने बच्चों को घर से सुरक्षित भेजते हैं, लेकिन रील की यह ‘नशे’ जैसी लत उन्हें मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर देती है, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देख युवक की जमकर क्लास लगा रहे हैं और पुलिस से ऐसे ‘स्टंटबाजों’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि दूसरों को सबक मिल सके.
0