UK07 Rider : मशहूर मोटो ब्लॉगर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया ‘The UK07 Rider’ के नाम से जानती है, उन्होंने हाल ही में एक दिल दहला देने वाला व्लॉग पोस्ट किया है, महीनों तक सोशल मीडिया से गायब रहने के बाद, अनुराग ने अब फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह पिछले एक साल से भयानक मानसिक प्रताड़ना और शोषण का शिकार हो रहे थे, अनुराग ने बेहद भावुक होकर साझा किया कि उनके कुछ बेहद करीबी लोगों ने ही उनके साथ विश्वासघात किया, जिससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ी, बल्कि उनके आपसी रिश्ते भी बिखरने की कगार पर पहुंच गए
अनुराग ने यह सनसनीखेज आरोप भी लगाया कि उन पर जानलेवा हमला (Planned Death Attack) करने की साजिश रची गई और उन्हें लगातार धमकियां दी गईं, व्लॉग में अनुराग काफी टूटे हुए और डिप्रेशन में नजर आ रहे हैं, साथ ही वो वीडियो में लगातार रोते हुए दिखे जिसमें वो खुद की जान लेने की बात भी करने लगे, जिससे उनके फैन्स बेहद चिंतित हैं, उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम ने उन्हें मानसिक रूप से इतना कमजोर कर दिया था कि उन्हें दुनिया से दूरी बनानी पड़ी, एल्विश यादव के करीबी होने के नाते भी अनुराग हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी आपबीती ने पूरे इंटरनेट जगत को स्तब्ध कर दिया है, आप भी देखें यह वायरल वीडियो जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.