Home > वीडियो > गाजियाबाद में ‘गुंडागर्दी’ पड़ी भारी: दुकानदार को धमकाने वाला सत्यम पंडित गिरफ्तार,पुलिस ने उतारा धर्म रक्षक का चोला!

गाजियाबाद में ‘गुंडागर्दी’ पड़ी भारी: दुकानदार को धमकाने वाला सत्यम पंडित गिरफ्तार,पुलिस ने उतारा धर्म रक्षक का चोला!

Ghaziabad Police Arrest Satyam Pandit: गाजियाबाद पुलिस ने नॉनवेज दुकानदार को धमकाने वाले आरोपी सत्यम पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपी ने खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हुए दुकानदार को धमकाया था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई, पुलिस की यह कार्रवाई समाज में यह संदेश देने के लिए है कि निजी मान्यताओं के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उस पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क है और भड़काऊ बयानों से बचने की सलाह दी गई है.

By: Aksha Choudhary | Published: February 27, 2026 8:00:45 AM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कानून को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है, वीडियो में सत्यम पंडित नाम का एक युवक खुद को धर्म का रक्षक बताते हुए एक नॉनवेज दुकानदार को सरेआम धमकाता नजर आ रहा था, मंगलवार को हुई इस घटना में आरोपी ने दुकानदार के पास जाकर ना केवल बहस की, बल्कि उसे नॉनवेज की बिक्री बंद करने की चेतावनी देते हुए गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी, वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों पर लोगों ने आपत्ति जताई, गाजियाबाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी सत्यम पंडित को गुरुवार को दबोच लिया, पुलिस का साफ कहना है कि किसी भी व्यक्ति को धर्म के नाम पर कानून हाथ में लेने या दूसरों के व्यवसाय में बाधा डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

संबंधित खबरें

Advertisement