Home > वीडियो > Breaking! ओल्ड सीलमपुर की मार्केट आग की चपेट में: आसमान में छाया काले धुएं का गुबार!

Breaking! ओल्ड सीलमपुर की मार्केट आग की चपेट में: आसमान में छाया काले धुएं का गुबार!

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक व्यस्त मार्केट में भीषण आग लग गई है. जानकारी के अनुसार, आग कपड़ों और कबाड़ के गोदामों वाले क्षेत्र में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी जबरदस्त है कि इसकी लपटें और काला धुआं दूर से ही देखा जा सकता है...

By: Sumaira Khan | Published: February 23, 2026 9:43:36 AM IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक व्यस्त मार्केट में भीषण आग लग गई है. जानकारी के अनुसार, आग कपड़ों और कबाड़ के गोदामों वाले क्षेत्र में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी जबरदस्त है कि इसकी लपटें और काला धुआं दूर से ही देखा जा सकता है.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की 15 से अधिक दमकल गाड़ियां घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई हैं. क्षेत्र की गलियां संकरी होने के कारण दमकलवालों को आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और पास की इमारतों को खाली करा दिया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है.

संबंधित खबरें

Advertisement