Home > वीडियो > सरेराह मनचले की करतूत: चलती सड़क पर युवती को किया परेशान, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर लीक!

सरेराह मनचले की करतूत: चलती सड़क पर युवती को किया परेशान, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर लीक!

हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो बिहार के गोपालगंज जिले से जुड़ा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी मोटरसाइकिल चलाते हुए पास से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा में बैठी लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा है. यह पूरी घटना दिनदहाड़े सार्वजनिक सड़क पर हुई, जहां आसपास से दूसरी गाड़ियां भी गुजर रही थीं...

By: Sumaira Khan | Published: February 22, 2026 8:09:00 AM IST

हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो बिहार के गोपालगंज जिले से जुड़ा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी मोटरसाइकिल चलाते हुए पास से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा में बैठी लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा है. यह पूरी घटना दिनदहाड़े सार्वजनिक सड़क पर हुई, जहां आसपास से दूसरी गाड़ियां भी गुजर रही थीं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में दिख रही मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर गोपालगंज जिले का बताया जा रहा है. युवक का यह दुस्साहस न केवल सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक स्थान पर महिला सुरक्षा की गंभीर स्थिति को भी दर्शाता है. जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर आई, लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की. 

संबंधित खबरें

Advertisement