Home > वीडियो > सीसीटीवी में कैद लाइव हादसा: मां के साथ पहली मंजिल से गिरी बेटी, अगले ही पल खड़ी हो गई लड़की!

सीसीटीवी में कैद लाइव हादसा: मां के साथ पहली मंजिल से गिरी बेटी, अगले ही पल खड़ी हो गई लड़की!

Limbayat Mother Daughter Fall: एक ऐसी घटना सूरत के गुजरात से सामने आ रही है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जिसका वीडियो भी इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मौत को मात देने वाला एक ‘चमत्कार’ देखने को भी मिला. दरअसल सूरत के लिंबायत इलाके में अपने रिश्तेदारों के घर आई एक महिला और उसकी मासूम बच्ची अचानक पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गईं...

By: Sumaira Khan | Published: February 22, 2026 7:00:33 AM IST

Limbayat Mother Daughter Fall: एक ऐसी घटना सूरत के गुजरात से सामने आ रही है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जिसका वीडियो भी इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मौत को मात देने वाला एक ‘चमत्कार’ देखने को भी मिला. दरअसल सूरत के लिंबायत इलाके में अपने रिश्तेदारों के घर आई एक महिला और उसकी मासूम बच्ची अचानक पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गईं. यह पूरी हैरान कर देने वाली घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि मां और बेटी एक साथ ऊंचाई से कंक्रीट की सड़क पर गिरते हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोई भी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए कि गिरने के चंद सेकंड बाद ही मासूम बच्ची अपने पैरों पर खड़ी हो गई. 

हालांकि, उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं. शोर सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को फौरन पास के ही किसी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा बालकनी की रेलिंग टूटने से हुआ या है कोई और वजह?

संबंधित खबरें

Advertisement