Youth Congress Protest AI Summit: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन ने सियासी विवाद को जन्म दे दिया. कार्यक्रम के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर अपनी टी-शर्ट उतारकर विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे सुनियोजित साजिश बताया और कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए.
‘राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई योजना’
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने दावा किया कि यह कोई आकस्मिक विरोध नहीं था, बल्कि पूर्व नियोजित रणनीति का हिस्सा था. उनके अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारी बारकोड के जरिए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किए और उन्होंने विरोध के संकेत के तौर पर अपनी टी-शर्ट उल्टी पहनी हुई थी. पात्रा ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम की योजना राहुल गांधी के आधिकारिक आवास पर बनाई गई थी, जहां राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे. उन्होंने इसे “प्रयोग, संयोग नहीं” बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया.
#WATCH | Delhi: On the protest by Indian Youth Congress workers, BJP MP Sambit Patra says, “Rahul Gandhi and the Congress Party are traitors of the highest order. The nation’s biggest traitors. Wherever the country progresses, wherever happiness prevails, they will surely spoil… pic.twitter.com/X74ZbmCv1u
— ANI (@ANI) February 20, 2026
संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी देश प्रगति करता है या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाता है, कांग्रेस उसे बाधित करने की कोशिश करती है. उन्होंने कांग्रेस के लिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि पार्टी को यह समझना चाहिए कि एआई शिखर सम्मेलन किसी एक दल का नहीं, बल्कि देश और दुनिया का आयोजन है.
ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण – राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के जरिए भारत की तकनीकी क्षमता और नवाचार को देख रही थी, तब इस तरह का हंगामा देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है.
जब पूरा विश्व भारत को नई दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करते हुए देख रहा था और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में हमारे बढ़ते वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बन रहा था, उस समय कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करने का…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 20, 2026
ऐसी घटना शर्मनाक – सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 100 से अधिक देशों की भागीदारी वाले इस समिट में ऐसी घटना शर्मनाक है. उनके अनुसार, यह देश की छवि खराब कर अराजकता फैलाने की कोशिश है.
#WATCH | Lucknow | On a protest by the Indian Youth Congress at the India AI Impact Summit, UP CM Yogi Adityanath says, “Today, the youth wing of the Congress party attempted a shameful incident at Bharat Mandapam. An attempt has been made to tarnish India’s image globally, and… pic.twitter.com/IZtW0FfYAP
— ANI (@ANI) February 20, 2026