Home > वीडियो > किसने किया पाकिस्तान के खिलाड़ियों का बुरा हाल? होटल में धुलवाए गए बर्तन तक!

किसने किया पाकिस्तान के खिलाड़ियों का बुरा हाल? होटल में धुलवाए गए बर्तन तक!

पाकिस्तान के खेल जगत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. अक्सर अपनी खेल प्रतिभा के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाल अब इतना बुरा हो चुका है कि विदेशी दौरों पर उन्हें बड़ी बेइज्जती का सामना करना पड़ रहा है, इस खबर को सुनकर कुछ लोगों को टीम पर तरस आया तो वहीं कुछ हो गए हंसी से लोट-पोट...

By: Sumaira Khan | Published: February 18, 2026 2:25:33 PM IST

Pakistan Athletes Insulted: पाकिस्तान के खेल जगत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. अक्सर अपनी खेल प्रतिभा के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाल अब इतना बुरा हो चुका है कि विदेशी दौरों पर उन्हें बड़ी बेइज्जती का सामना करना पड़ रहा है, इस खबर को सुनकर कुछ लोगों को टीम पर तरस आया तो वहीं कुछ हो गए हंसी से लोट-पोट. 

हाल ही में आई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, फंड की भारी कमी और आर्थिक तंगी की वजह से खिलाड़िों को न केवल एयरपोर्ट पर लावारिस छोड़ दिया गया, बल्कि कुछ जगहों पर तो उनसे होटल में बर्तन तक धुलवाए गए ताकि वे अपने रहने और खाने का खर्च निकाल सकें

यह चीज दिखाती है कि पाकिस्तान का खेल प्रशासन पूरी तरह से चरमरा चुका है. जब खिलाड़ी अपने देश के झंडे का प्रतिनिधित्व करने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाते हैं, तो उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टीम का गुस्सा उनके चेहरों पर साफ देखा जा सकता है. 

संबंधित खबरें

Advertisement