Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Salim Khan Health Update: वेंटिलेटर पर सलीम खान! फैंस की बढ़ी चिंता, डॉक्टर ने बताया सलमान खान के पिता की हेल्थ कैसी है?

Salim Khan Health Update: वेंटिलेटर पर सलीम खान! फैंस की बढ़ी चिंता, डॉक्टर ने बताया सलमान खान के पिता की हेल्थ कैसी है?

Salman Khan Father: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत अभी भी ठीक नहीं है. वहीं उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. बता दे कि मंगलवार सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई. जिसके बाद परिवार वाले उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ले गए,

By: Heena Khan | Published: February 18, 2026 7:31:31 AM IST



Salman Khan Father: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत अभी भी ठीक नहीं है. वहीं उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. बता दे कि मंगलवार सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई. जिसके बाद परिवार वाले उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ले गए, इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करके ICU में रखा. बता दें कि शुरुआत में डॉक्टरों ने सलीम खान की तबीयत को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन इनकी तबियत को लेकर खबर आ रही है कि उनकी सर्जरी हुई है.

क्या बोले डॉक्टर ?

जानकारी के मुताबिक सलमान खान के पिता सलीम खान के परिवार की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ  है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉस्पिटल के डॉ. जलील पारकर ने सलीम खान के बारे में ज़रूरी जानकारी दी है. दरअसल सलीम खान की हेल्थ अपडेट को लेकर डॉ. जलील पारकर ने कहा, “सलीम खान की सर्जरी हुई है. वो अभी वेंटिलेटर पर हैं. उनकी हालत अभी स्थिर है. हम उनके परिवार और रिश्तेदारों की सहमति से बुधवार सुबह 11 बजे एक प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे.” इसके अलावा डॉ. पारकर ने आगे कहा, “वो स्टेबल हैं, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस पर करीब से नज़र रखी जा रही है.” जब से सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं, खान परिवार के सदस्य बारी-बारी से बांद्रा मेडिकल फैसिलिटी में उनसे मिलने आ रहे हैं. जावेद अख्तर और संजय दत्त को भी हॉस्पिटल के बाहर देखा गया.

Ramadan Wishes 2026: सेहरी की बरकत और इफ्तार की मिठास! कुछ ऐसे ही खास संदेशों से अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन स्क्रीनराइटर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलीम खान को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे असरदार स्क्रीनराइटर में से एक माना जाता है. जानकारी के मुताबिक जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद के नाम से मशहूर जोड़ी लिखी. उन्होंने 1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में मेनस्ट्रीम बॉलीवुड को बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि 24 फिल्मों के स्क्रीनप्ले लिखे, जिनमें से 20 हिट रहीं.

Jaipur Weather: कहीं बारिश तो कहीं ओलों की मार! आज राजस्थान के इन जिलों में संभलकर रहें, IMD का येलो अलर्ट जारी

Advertisement