CBSE Exam 2026 Traffic Advisory: CBSE क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षाएं आज, 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. परीक्षा की त्यारियों के साथ-साथ आज देश में कई सारी इवेंट्स भी हैं. AI समिट और सीबीएसई एग्जाम दोनों आज ही हो रहे हैं. ऐसे में छात्रों को ट्रैफिक की समस्या से गुजरना पड़ सकता है. इसके लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से छात्रों को अलर्ट किया है. परीक्षा केंद्र पर किसी भी हाल में 10 बजे पहुंचना बेहद जरुरी है. वरना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वह तय समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं.
इस साल पूरे भारत और विदेश के 26 देशों में 46 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स CBSE एग्जाम देने जा रहे हैं. CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 देने वाले स्टूडेंट्स को यह बात ध्यान देनी जरुरी है कि एग्जाम देने से पहले वह गाइडलाइंस और जरूरी इंस्ट्रक्शन्स को ध्यान से पढ़ लें. एडवाइजरी के अनुसार, CBSE बोर्ड एग्जाम सुबह 10:30 AM बजे से शुरु होंगे. सभी स्टूडेंट को सलाह दी गई है कि सुबह 10 AM तक अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं.
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
नेशनल/इंटरनेशनल समिट्स, हाई लेवल मीटिंग्स और दूसरे प्रोग्राम्स भी आज के दिन होने जा रहे हैं. ऐसे में छात्रों को ट्रैफिक का बेहद खास ध्यान रखना होगा. देश के अलग-अलग हिस्सों में रूट डायवर्जन और देरी हो सकती है. इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह इस बात का ध्यान रखें और एक्स्ट्रा टाइम को ध्यान में रखते हुए अपने एग्जाम सेंटर्स पर पहुंचे.
🔹With AI Impact Summit–2026 (Feb 16–20) and CBSE Exams starting Feb 17,2026, coordinated measures are in place to minimize inconvenience.
🔹Traffic Police & Education Dept teams have briefed affected schools and nodal contacts.
🔹Field staff are sensitized to assist exam… pic.twitter.com/kqltAZmMEE
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 14, 2026
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा ‘अल इम्पैक्ट समिट-2026, 16-20 फरवरी, 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा. CBSE के एग्जाम भी 17 फरवरी से शुरू होंगे. ट्रैफिक पुलिस और एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मिलकर पूरे इंतज़ाम किए हैं. दिल्ली पुलिस के सभी फील्ड स्टाफ को एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड/डेट शीट लेकर आने वाले स्टूडेंट्स की मदद करने और उन्हें लाने-ले जाने में मदद करने के लिए जागरूक किया गया है’.
CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले CBSE की चेतावनी, पेपर लीक अफवाहों पर कड़ी कार्रवाई
जरूरी गाइडलाइंस
- स्टूडेंट्स अपने साथ प्रवेश पत्र ले जाना बिलकुल भी न भूलें.
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें.
- परीक्षा केंद्र पर 10 बजे से पहले ही पहुंच जाएं, क्योंकि 10 बजे बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
- परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी. उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा.
JEE IIT Course: अब बिना JEE भी मिलेगा IIT में एडमिशन, जानिए कौन से कोर्स हैं शामिल