Home > बिहार > Bihar: 500 दुकानें जलकर खाक, बिहार में दिखा जहन्नुम की आग जैसा मंजर; करोड़ों की संपत्ति स्वाहा

Bihar: 500 दुकानें जलकर खाक, बिहार में दिखा जहन्नुम की आग जैसा मंजर; करोड़ों की संपत्ति स्वाहा

Bihar News: बिहार के कटिहार में 500 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें जलकर राख हो गई. इस आग के कारण करोड़ों की व्यावसायिक संपत्ति का नुकसान हुआ है.

By: Preeti Rajput | Published: February 16, 2026 8:18:01 AM IST



Bihar News: बिहार के कटिहार जिला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. कुर्सेला थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार कुर्सेला बाजार हाट में रविवार शाम करीब 7:35 बजे अचानक भीषण आग लग गई. उस वक्त बाजार पूरी तरह भरा हुआ था. दुर्गा मंदिर के पास से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया.

सैकड़ों दुकानें जलकर राख

इस आग में 500 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी आंखों के सामने अपनी सालों की मेहनत जलते देख बेबस नजर आए. पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया.

Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: इन्वेस्टमेंट जरा सोच-समझकर,नए काम की होगी शुरुआत, किसकी होगी पत्नी से अनबन; पढ़ें सभी 12 राशिफल

आग पर काबू की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, थानाध्यक्ष और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे. आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां लगाई गईं और बाहर से भी अतिरिक्त गाड़ियां मंगवाई गईं. हालांकि देर रात तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और राहत-बचाव कार्य जारी है.

 UP Board Exam 2026: एडमिट कार्ड भूलने पर भी नहीं छूटेगा एग्जाम, परीक्षा से पहले जरूर जान लें ये अहम नियम

Advertisement