IND vs PAK Match Weather: भारत पाकिस्तान मैच में बारिश होने का खतरा मंडरा रहा है. T20 वर्ल्ड कप 2026 का ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. लेकिन यहा का मौसम बहुत खराब होने का आसार है. लेकिन अच्छी बात ये है कि 2 बचे से दोपहर तेज बारिश नही हुई है. सुबह में थोड़ी देर हल्की सी बारिश हुई थी. अब मुकाबले को शुरू होने में कुछ देर बच रहे है. इससे पहले का मौसम रिपोर्ट पूरी तरह से बदल गई थी. यहा आपको बताएगे कि मैच के समय का मौसम कैसा रहेगा. यानी 7 बजे और उसके बाद मौसम के कैसे रहने के आसार है.
कोलंबो में दोपहर 2 बजे तक कोई भारी बारिश नहीं हुई है. हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन कभी-कभी धूप निकल रही है. मैच से पहले बारिश की संभावना ज़्यादा है, जिससे टॉस (शाम 6:30 बजे) में देरी हो सकती है, लेकिन मैच के दौरान (शाम 7 बजे) और उसके बाद बारिश का असर कम होने की संभावना है. पहले इस समय बारिश की संभावना 60 प्रतिशत से ज़्यादा थी.
कोलंबो में अभी बारिश नहीं
ANI ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दर्शक आते हुए दिख रहे है. मैच के दौरान भीड़ से बचने के लिए स्टेडियम के गेट चार से पांच घंटे पहले खोल दिए गए थे.
पाकिस्तान के किस बॉलर के नाम है अनोखा रिकॉर्ड, अभिषेक से लेकर सूर्यकुमार तक को कर सकता है आउट; जानें 5 खूबियां
भारत बनाम पाकिस्तान टॉस के समय मौसम कैसा रहेगा?
एक्यूयावेदर की रिपोर्ट है कि शाम 5 बजे कोलंबो में बारिश की 63 प्रतिशत संभावना है. शाम 6 बजे बारिश की 50 प्रतिशत संभावना है, जिसका मतलब है कि टॉस में देरी हो सकती है.
#WATCH | Sri Lanka: Visuals from outside R Premadasa Stadium in Colombo, where India will face Pakistan in the ICC T20 World Cup, later today. pic.twitter.com/DXCOuc42KA
— ANI (@ANI) February 15, 2026
शाम 7 बजे कोलंबो में मौसम कैसा रहेगा?
कोलंबो में सुबह 7 बजे बारिश की सिर्फ़ 8 परसेंट संभावना है. उसके बाद भी थोड़ी बारिश होगी, लेकिन संभावना कम है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, इसलिए अगर मैच से पहले या मैच के दौरान बारिश होती है, तो सपोर्ट स्टाफ़ मैच रुकने के बाद जल्दी से मैदान को मैच के लिए तैयार कर पाएगा.