Nora Fatehi Parul University: हाल ही में गुजरात की मशहूर पारुल यूनिवर्सिटी का एक वीडियो बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल होता दिख रहा है, जिसका कारण है बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही का मेगा कॉन्सर्ट, लंबे समय के बाद आखिरकार नोरा फतेही ने यूनिवर्सिटी कैंपस में कदम रखा और अपने हॉट डांस के साथ फुल एनर्जी वाले परफॉर्मेंस से पूरी रात को यादगार बना दिया, पारुल यूनिवर्सिटी अपने ग्रैंड इवेंट्स के लिए जानी जाती है, लेकिन नोरा के इस शो ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, पिंक और शिमरी आउटफिट में सजी नोरा ने जब स्टेज पर अपनी सिग्नेचर बेली डांस मूव्स दिखाए, तो वहां मौजूद हर शख्स झूमने पर मजबूर हो गया.
फिलहाल अब हर तरफ सोशल मीडिया पर बस #ParulUniversity और #NoraFatehi ट्रेंड कर रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र अपने मोबाइल की लाइट्स जलाकर नोरा का स्वागत कर रहे हैं.