Home > वीडियो > क्यों आया Govinda का ऐसा ‘डाउनफॉल’? स्कूल स्टेज पर नाचते लेजेंड का वीडियो देख इमोशनल हुए फैन्स!

क्यों आया Govinda का ऐसा ‘डाउनफॉल’? स्कूल स्टेज पर नाचते लेजेंड का वीडियो देख इमोशनल हुए फैन्स!

Govinda Career Downfall: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा का उत्तर प्रदेश के एक नॉर्मल से स्कूल में परफॉर्म करने का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, यह वीडियो बॉलीवुड प्रेमियों के लिए 'खट्टा-मीठा' अनुभव लेकर आने के साथ लोगों को बेहद दुख भी देता नजर आया...

By: Sumaira Khan | Published: February 14, 2026 11:03:19 AM IST

Govinda Career Downfall: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा का उत्तर प्रदेश के एक नॉर्मल से स्कूल में परफॉर्म करने का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, यह वीडियो बॉलीवुड प्रेमियों के लिए ‘खट्टा-मीठा’ अनुभव लेकर आने के साथ लोगों को बेहद दुख भी देता नजर आया, एक तरफ गोविंदा को उसी सिग्नेचर स्टाइल और एनर्जी में डांस करते देखना पुरानी यादें ताजा कर देता है, तो दूसरी तरफ एक बड़े एक्टर को इतने छोटे स्तर के काम करता देख उनके चाहने वालों को का दिल तोड़ते हुए उन्हें इमोशनल कर रहा है. आप देख सकते हैं कि कैसे वीडियो में गोविंदा बच्चों और स्थानीय लोगों के बीच गानों पर परफॉर्म कर रहे हैं? 

हालांकि, इतना ही नहीं अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दो गुट बन गए हैं. कुछ लोग इसे वक्त का फेर और बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेरुखी बता रहे हैं, जो अपने ही लेजेंड्स की कद्र करना भूल जाती है. वहीं, एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो गोविंदा के इस कदम का बचाव कर रहा है, लोगों का कहना है कि काम छोटा या बड़ा नहीं होता और एक असली परफॉर्मर वही है जो हर परिस्थिति में अपने दर्शकों को खुशी दे सके.

संबंधित खबरें

Advertisement