Ayesha Khan Viral Video: बिग बॉस फेम आयशा खान हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन इस बार कारण उनकी कोई अपकमिंग फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पैपराजी (Paparazzi) के प्रति उनका गुस्सा है, हाल ही में आयशा एक खास इवेंट में पैप्स की कुछ हरकतों से बेहद नाराज नजर आईं, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ फोटोग्राफर्स गलत और ‘क्रीपी’ कैमरा एंगल्स से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे, जैसे वे हमेशा हर एक एक्ट्रेस के साथ करते हैं.
आयशा ने इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत स्टैंड लिया और पैपराजी को बीच इवेंट पर ही टोक दिया, उन्होंने काफी गुस्से भरे अंदाज में कहा, ‘आप अपनी इज्जत खुद गंवाएंगे… प्लीज मत करो, अच्छा नहीं लगता यार,’ उनका यह बयान सीधे तौर पर उन लोगों के लिए एक चेतावनी थी जो सेलिब्रिटीज की इस तरह से फोटोज लेते हैं, आप भी देखें आएशा का यह गुस्से वाला अंदाज