Petrol Diesel Rate Today 12 February 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. इस बीच अमेरिका के टैरिफ वॉर और कई देशों से तल्ख रिश्तों के चलते भी कच्चे तेल के दामों में बदलाव नजर आ रहा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों ही कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव होने के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल दाम में गिरावट आई है. पेट्रोल-डीजल के नए रेट 1 फरवरी 2026 से देशभर में लागू कर दिए गए हैं. भारत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में कमी की असर यहां पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है.
इस बीच सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम) ने गुरुवार (12 फरवरी 2026) को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं.
आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (12 फरवरी 2026)
( रुपये प्रति लीटर) – मुख्य शहरों का औसत रेट
नई दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये- डीजल 87.67 रुपये
मुंबई: पेट्रोल 103.54 रुपये- डीजल 90.03 रुपये
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41 – डीजल 92.02 रुपये
चेन्नई: पेट्रोल 100.95 रुपये- डीजल 92.49 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये | डीजल ₹90.99
लखनऊ: पेट्रोल 94.73 रुपये- डीजल 87.86 रुपये
गुडगांव: पेट्रोल 95.65 रुपये- डीजल 88.10 रुपये
नोएडा: पेट्रोल 95.05- रुपये डीजल 88.19 रुपये
भुवनेश्वर: पेट्रोल 101.11 रुपये- डीजल 92.69 रुपये
जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये-डीजल 90.21 रुपये
रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
यहां पर बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 तय की जाती हैं. इसके साथ ही सुबह 6 बजे ही जारी भी कर दी जाती है. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, केंद्र एवं राज्य सरकार के टैक्स (एक्साइज, वैट/सीज़), वितरण एवं रिफाइनिंग लागत सभी शामिल होते हैं. इसके चलते ही भारत के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ा फर्क दिखता है.