Home > व्यापार > Silver Price Today 11 February: आज कितना है चांदी का रेट, बढ़ा या घटा तुरंत चेक कर लें दाम

Silver Price Today 11 February: आज कितना है चांदी का रेट, बढ़ा या घटा तुरंत चेक कर लें दाम

Aaj Ka Chandi Ka Rate 11 February: सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आज आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार आज के ताजा दाम पर एक नजर डालें-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 11, 2026 10:22:25 AM IST



Silver Price Today 11 February: आज 11 फरवरी को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में चांदी के भाव में करीब 7,500 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई तो कुछ देर बाद चांदी में बढ़ोतरी आई . पहले चांदी की कीमत घटकर लगभग 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) रह गई. वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर भी चांदी के दाम नीचे आए और ये करीब 2,52,300 रुपये प्रति किलो के लेवल पर पहुंच गई.

गौर करने वाली बात ये है कि कुछ दिन पहले, 29 जनवरी को, चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी. उस समय इसका भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर चला गया था. इसके मुकाबले मौजूदा लेवल काफी नीचे है.

अलग-अलग स्रोतों में अलग कीमतें

कुछ अन्य रिपोर्टों में चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है, जहां एक दिन में करीब 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार सुबह के समय चांदी का भाव करीब 2,59,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.

इस तरह अलग-अलग बाजार और स्रोतों के अनुसार कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिल रहा है, लेकिन कुल मिलाकर रुझान गिरावट का ही है.

पिछले कारोबारी दिन का हाल

मंगलवार को भी चांदी के दाम में गिरावट देखी गई थी. सोमवार को जहां कीमत करीब 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, वहीं मंगलवार को ये घटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. यानी एक दिन में करीब तीन फीसदी की कमी आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव रहा. हाजिर बाजार में इसकी कीमत घटकर करीब 82 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई.

 सोने के दाम में हल्की तेजी

जहां चांदी में गिरावट देखी गई, वहीं सोने की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई. दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर करीब 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गया. इससे पहले ये लगभग 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

हालांकि वायदा बाजार में सोने की कीमत में कुछ नरमी देखी गई और एमसीएक्स पर ये करीब 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा.

 अलग-अलग कैरेट के भाव

सुबह के समय सोने के दाम इस प्रकार रहे:

 24 कैरेट: 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम
 23 कैरेट: 1,55,629 रुपये प्रति 10 ग्राम
 22 कैरेट: 1,43,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
 18 कैरेट: 1,17,191 रुपये प्रति 10 ग्राम
 14 कैरेट: 91,409 रुपये प्रति 10 ग्राम

 अन्य आंकड़ों के अनुसार कीमत

कुछ रिपोर्टों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है. वहीं आईबीजेए के अनुसार सुबह तक सोना करीब 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. ध्यान देने योग्य है कि 29 जनवरी को सोने ने भी अपना अब तक का उच्च स्तर छुआ था, जब इसकी कीमत करीब 1,79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी.

 अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई. हाजिर सोना लगभग 5,052 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा. अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है, इसलिए आगे भी दाम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
 

Advertisement