Home > वीडियो > पागलपन की हद है भाई? टोलर्स के निशाने पर आईं ‘आशिकी’ गर्ल, खुद अपना मजाक बनवा बैठीं Anu Aggarwal!

पागलपन की हद है भाई? टोलर्स के निशाने पर आईं ‘आशिकी’ गर्ल, खुद अपना मजाक बनवा बैठीं Anu Aggarwal!

Anu Aggarwal viral video: अनु अग्रवाल, वही जिन्होंने एक समय अपनी मासूमियत और 'आशिकी' फिल्म से लाखों लोगों का दिल जीता था, वह आज एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, इस बार उनकी चर्चा कोई फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि उनका एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, हाल ही के एक इवेंट में...

By: Sumaira Khan | Published: February 9, 2026 8:01:25 AM IST

Anu Aggarwal viral video: अनु अग्रवाल, वही जिन्होंने एक समय अपनी मासूमियत और ‘आशिकी’ फिल्म से लाखों लोगों का दिल जीता था, वह आज एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, इस बार उनकी चर्चा कोई फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि उनका एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, हाल ही के एक इवेंट में, अनु अग्रवाल को बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से नाचते और पागलों जैसी हरकतें करते देखा गया, वहां मौजूद लोग और अब इंटरनेट वाले भी उनका यह बर्ताव देखकर हैरान हैं.

ट्रोलर्स ने तो उन्हें खूब बातें सुनाई हैं और उनका खूब मजाक भी उड़ाया, कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि भाई इन्होंने खुद अपना मजाक बनवा लिया है, वीडियो में अनु का व्यवहार थोड़ा अजीब सा लग रहा था, और इसके बाद तो कमेंट सेक्शन पूरा ‘पागलपन’ और ‘अजीब’ जैसे शब्दों से भर गया, एक जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस को इस हालत में देखना उनके फैन्स के लिए वाकई बुरा है, कुछ लोग भले ही उनके व्यवहार पर हंस रहे हों, पर उनके पुराने प्रशंसक उनकी इस दशा को देखकर बहुत अफसोस में हैं, एक छोटी सी घटना अनु अग्रवाल के लिए अब ट्रोल होने की एक बड़ी वजह बन गई है, जिससे उनकी पुरानी इज्जत पर सवाल उठ गए हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement