Rakhi Sawant Poonam Pandey Halloween: राखी सावंत और पूनम पांडे का एक पुराना हैलोवीन वीडियो फिर से इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे हैं, इस वीडियो में, दोनों अभिनेत्रियों ने बेहद ही अजीब और डरावने लुक बना रखा हैं, लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर उन्हें बहुत मजाकिया बता रहे हैं और साथ ही उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं.
वीडियो में राखी और पूनम का फनी अंदाज और उनका ऊटपटांग ड्रेसअप एक बार फिर वायरल हो गया है, दोनों एक कार के बोनट पर बैठी नजर आ रही हैं, लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘एंटरटेनमेंट की दुकान’ और ‘नमूना’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इनकी जुगलबंदी ने एक बार फिर नेटिजन्स को हंसने का मौका दे दिया है.