The Fifty Show: यूट्यूब की गेमिंग इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा सागर ठाकुर (Maxtern) को हाल ही में बने ‘The 50’ शो में देखने को मिल रहा है, ऐसे में सागर और एल्विश यादव के बीच का पुराना विवाद फिर से चर्चा में आ गया है, हाल ही में ‘द फिफ्टी शो’ (The Fifty Show) के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
मैक्सटर्न ने शो में अपने और एल्विश के पुराने झगड़े (मारपीट वाले मामले) का जिक्र करते हुए कुछ तीखे कमेंट्स किए हैं, उन्होंने बातों-बातों में एल्विश की फैन फॉलोइंग और उनके व्यवहार पर तंज कसा, जिसे लेकर एल्विश के फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग एक बार फिर दो गुटों में बंट गए हैं—एक तरफ मैक्सटर्न को सपोर्ट करने वाले लोग हैं, तो दूसरी तरफ एल्विश की ‘आर्मी’ उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रही है, अब लोगों का कहना है कि शो के मैक्सटर्न ने मजाकिया लहजे में ही सही, लेकिन पुराने जख्मों को कुरेद दिया है, जिससे यह साफ लगने लगा है की अभी भी दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है, अब सबकी नजरें एल्विश के ऊपर है की उनकी तरफ से अब क्या जवाब देखने को मिलता है.