Shab-e-Barat 2026 Mumbai Cemetery: इस्लाम धर्म में आई शब-ए-बरात की मुकद्दस रात, जो तौबा और इबादत के लिए जानी जाती है, उसे कुछ लोगों ने तमाशा बनाकर रख दिया है, मुंबई के एक कब्रिस्तान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर मुस्लिम समाज का गुस्सा सातवें आसमान पर है, आप भी वीडियो में साफ तरह से देख सकते हैं कि कब्रिस्तान को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से इस कदर सजाया गया है कि लोग पहचान नहीं पा रहे हैं कि यह कब्रिस्तान है या कोई शादी का हॉल.
बात यह ज्यादा बढ़ जाती है और सबसे ज्यादा लोग नाराजगी इस बात पर जता रहे हैं कि इस्लाम में जब औरतों का कब्रिस्तान में जाना सख्त मना है, फिर भी कई महिलाएं घर पर इबादत करने के बजाय कब्रिस्तान में भीड़ लगाकर खड़ी हैं, लोग इसे ‘जाहिलियत’ की इंतेहा बता रहे हैं और इस बेअदबी के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें बुरे भले देते नजर आए, देखें यह वायरल वीडियो