Border 2 BTS Video: फेमस फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) इन दिनों सुर्खियों में है, न सिर्फ अपनी सफलता को लेकर बल्कि अब फिल्म का एक BTS (Behind the Scenes) वीडियो को लेकर, हाल ही में फिल्म के सेट से एक रोमांचक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी को फिल्म के एक गाने की शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है, वीडियो में अहान की एक्टिंग और उनका फौजी वाला अंदाज इतना दमदार लग रहा है कि फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इसी के साथ अहान शेट्टी को वर्दी में देखकर कई लोगों को उनके पिता सुनील शेट्टी के ‘बॉर्डर’ वाले आइकोनिक किरदार की याद आ गई है, साथ ही अब इस वायरल वीडियो से यह साफ जाहिर हो रहा है कि अहान ने इस रोल के लिए काफी मेहनत की थी, जो फिल्म के अंदर भी लोगों को दिखाई दी और काफी पसंद भी आई, आप भी देखें यह वायरल वीडियो.