Home > वीडियो > शराब के नशे में झूमते ‘Guru Randhawa’ ने माइक पर छेड़ा ऐसा सुर, मिलिंद गाबा भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी!

शराब के नशे में झूमते ‘Guru Randhawa’ ने माइक पर छेड़ा ऐसा सुर, मिलिंद गाबा भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी!

Viral Video: सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो में माहौल पूरी तरह सेट है, म्यूजिक बज रहा है, ड्रिंक्स का दौर चल रहा है, और गुरु रंधावा अपने पूरे जोश और फुल नशे में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब गुरु माइक थामते हैं....

By: Sumaira Khan | Published: February 3, 2026 1:46:26 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो में माहौल पूरी तरह सेट है, म्यूजिक बज रहा है, ड्रिंक्स का दौर चल रहा है, और गुरु रंधावा अपने पूरे जोश और फुल नशे में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब गुरु माइक थामते हैं, जब वह गाना शुरू करते हैं, तो उनके सुर कहीं गायब हो जाते हैं, और बोल (lyrics) मानो छुट्टी पर चले जाते हैं.

बावजूद इसके, गुरु का कॉन्फिडेंस और एनर्जी देखने लायक है, उनके साथ मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा भी हैं, जो गुरु की इस ‘एक्सक्लूसिव अनरिलीज्ड’ परफॉर्मेंस का पूरा मजा ले रहे हैं, यह वीडियो साबित करता है कि जब सिंगर्स मस्ती के मूड में होते हैं, तो वे सुरों की परवाह किए बिना बस मजे में गाते हैं,  सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी भी शुरू कर दी हैं, कुछ उनके मस्ती भरे मूड को देखकर हंस रहे हैं तो वहीं कुछ ने लगा दी शराब पीने पर क्लास

संबंधित खबरें

Advertisement