Home > वीडियो > यूट्यूबर Neetu Bisht के साथ बदसलूकी: दिल्ली से नोएडा तक किया अनजानों ने पीछा, आधी रात में आई पुलिस!

यूट्यूबर Neetu Bisht के साथ बदसलूकी: दिल्ली से नोएडा तक किया अनजानों ने पीछा, आधी रात में आई पुलिस!

Viral Video: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट (Neetu Bisht) और उनके पति लखन रावत (Lakhan Rawat) के साथ हाल ही में दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जैसे इलाके में बीच रास्ते में एक बहुत ही चौंकाने वाला हादसा हुआ है, दरअसल दोनों पति पत्नी नीतू और लखन अपनी कार से घर वापस आ रहे थे, तभी कुछ अनजान और बदतमीज लड़कों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू किया.

By: Sumaira Khan | Published: February 1, 2026 1:59:16 PM IST

Viral Video: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट (Neetu Bisht) और उनके पति लखन रावत (Lakhan Rawat) के साथ हाल ही में दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जैसे इलाके में बीच रास्ते में एक बहुत ही चौंकाने वाला हादसा हुआ है, दरअसल दोनों पति पत्नी नीतू और लखन अपनी कार से घर वापस आ रहे थे, तभी कुछ अनजान और बदतमीज लड़कों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू किया, यह पीछा काफी देर तक चला और उन लड़कों ने बीच सड़क पर न केवल बार-बार गाड़ी रोकने की कोशिश की, बल्कि नीतू बिष्ट के साथ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे भी किए, हालात को गंभीर होते देख लखन रावत ने तुरंत पुलिस को बुला लिया

इसी के साथ आधी रात को ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन लड़कों को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन लखन रावत ने बाद में एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें बताया कि वे उन लड़कों को जेल भी भिजवा सकते थे, लेकिन उनकी उम्र और भविष्य को देखते हुए उन्होंने दरियादिली दिखाई, बाद में उन्होंने पुलिस से कहा के इन्हें सिर्फ एक बार वॉर्निंग दे कर छोड़ दिया जाए.

संबंधित खबरें

Advertisement