193
Guru Grah: गुरु (बृहस्पति) को वैदिक ज्योतिष में शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, समृद्धि, विवाह और संतान का कारक माना जाता है। इस महीने 9 जुलाई 2025 को रात 10:50 बजे गुरु मिथुन राशि में उदय होने जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होने वाला है। जिससे लोगों की किस्मत चमक उठेगी।
किस्मत के चमकेंगे सितारे
मिथुन राशि में गुरु के उदय लग्न भाव में होगा। जिसकी वजह से इस राशि वालों को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। इसके अलावा व्यापारियों को विदेशी डील्स और मुनाफे की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ने की संभावना है। सिंह राशि में गुरु का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। यह लाभ का घर माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। साथ ही तरक्की और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
तुला राशि की बात करें तो गुरु का उदय तुला राशि के नवम भाव में होगा, जो भाग्य और धर्म का घर है। इस समय धार्मिक यात्राएं और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, और शिक्षकों व शोधकर्ताओं को विशेष लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर सातवें भाव में होगा। जिससे वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में विस्तार और नौकरी में तरक्की के भी योग हैं। कुंभ राशि में गुरु का उदय कुंभ पंचम भाव में होगा। जिसके चलते छात्रों को पढ़ाई में सफलता और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेकका उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।