Categories: एजुकेशन

Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार में कभी भी घोषित हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, नोट करें कैसे कर सकेंगे चेक

BSEB Bihar Board 10th 12th result 2026: बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है. इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है.

Published by JP Yadav

BSEB Bihar Board 10th 12th result 2026: बोर्ड परीक्षाओं के बाद 10वीं और 12वीं के करीब 30 लाख छात्र-छात्राओं को अब परिणाम का इंतजार है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने भी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारी तेज कर दी है. जो ताजा जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं का परिणाम घोषित करने से पहले टॉपर्स का रिफिकेशन भी शुरू हो गया है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि  बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है. 

बताया जा रहा है कि कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) एग्जाम 2026 के परिणाम जारी करने की कड़ी में  संभावित टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आए. इस प्रक्रिया के पूरा होते ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिसका करीब 30 लाख छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर (12वीं) का रिजल्ट 20 से 25 मार्च 2026 के बीच जारी किया जा सकता है, जबकि मार्च के अंत तक 10वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है. 

कैसे देख सकेंगे परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) एग्जाम 2026 का परिणाम जैसे ही जारी करेगा आपको इसके लिए पहले से अलर्ट रहना है. छात्र-छात्राओं को वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को जुटाकर रखना होगा, जिससे वो जल्द से जल्द अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकें. कई बार ज्यादा यूजर्स की वजह से वेबसाइट क्रैश भी कर जाती है.    

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच और कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर विजिट करना होगा. इसके बाद इसके लिए मांगी गई जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद परिणाम आपके सामने होगा. आप परिणाम डाउनलोड भी कर सकेंगे. 

कितने छात्रों ने दी है परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित थीं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक 2026 बोर्ड एग्जाम 10th क्लास में 1512963 विद्यार्थी वहीं 12th क्लास में 1317846 स्टूडेंट्स रजिस्टर थे.  

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Kerala Viral Video: धर्म से ऊपर इंसानियत! रोज़ा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाकर बच्चे ने जीता दिल; Video

Kerala Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होती रहती हैं. कुछ वीडियो…

March 18, 2026

Chaitra Navratri 2026 Calendar: कब से शुरू है चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और 9 दिन का कैलेंडर

Chaitra Navratri 2026 Calendar: चैत्र नवरात्रि 2026 बसंत ऋतु में आने वाला एक अत्यंत पावन…

March 18, 2026

Eid kab hai 2026: 20 या 21 इस साल कब है ईद, जानें हर साल क्यों बदलती है इसकी तारीख?

Eid kab hai 2026: मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद बस कुछ ही दिनों में…

March 18, 2026