रिश्तों की कड़वाहट: पूर्व पति को ज़हर देने की खौफनाक साजिश

अमेरिका के कनेक्टिकट (Connecticut)में एक महिला ने अपने पूर्व पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश (Creepy Plot) रची. महिला ने वाइन (Wine) में एथिलीन ग्लाइकॉल (Ethylene Glycol) नामक जहरीला केमिकल (Poisnous Chemical) मिलाया, जो गाड़ियों के कूलेंट (Vehicle Coolent) में पाया जाता है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्याकांड का मामला दर्ज किया है.

Published by DARSHNA DEEP

US Wine Crime News:रिश्तों में आई कड़वाहट कभी-कभी इंसान को इतना अंधा कर देती है कि वह आखिर में सबसे खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हो जाता है. एक ऐसा ही हैरान करने वाली घटना अमेरिका के कनेक्टिकट से सामने आई है.  जहां, एक महिला ने बच्चे की कस्टडी के विवाद में अपने पूर्व पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची. इस वारदात में आरोपी महिला ने एक आम लेकिन जानलेवा केमिकल का इस्तेमाल किया जिससे एथिलीन ग्लाइकॉल कहा जाता है, जो गाड़ियों के कूलेंट में पाया जाता है.

जानलेवा कूलेंट की रची साजिश:

33 साल क्रिस्टियन होगान का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा था, लेकिन मुख्य विवाद उनकी बेटी की कस्टडी को लेकर था. झगड़ा इतना बड़ गया कि दोनों में प्रतिदिन विवाद होते रहते थे. होगान किसी भी कीमत पर अपने बच्चे की कस्टडी चाहती थी. जानकारी के मुताबिक, इस विवाद को खत्म करने के लिए होगान ने इंटरनेट पर ज़हर के बारे में सर्च किया और उसे पता चला कि कूलेंट में मौजूद एथिलीन ग्लाइकॉल बेहद ही जानलेवा होता है. 

कब और कैसे हुई खौफनाक वारदात:

7 अगस्त को, होगान कथित तौर पर अपने पूर्व पति के घर आई और चुपके से उसकी वाइन में ज़हर मिला दिया और बोतल को वापस फ्रिज में रख दिया. इसके बाद 10 अगस्त को जब उसके पति ने वह जहर वाली मिलावटी वाइन पी तो अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने लग गई. जिसकी वजह से उन्हें पूरी रात में सोने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. ठीक अगले दिन उन्हें लगातार उलटियां भी होने लग गई थी. मौके पर पहुंची मां ने बेटे को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया. 

Related Post

डॉक्टरों ने की वाइन की जांच, सच आया सामने:

वारदात के बाद जब डॉक्टरों ने वाइन की जांच पड़ताल शुरू की तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा. जांच में यह पता चला कि वाइन में एथिलीन ग्लाइकॉल की पुष्टि हुई हैं. हालांकि, होगान ने डॉक्टरों के सभी आरोपों को खारिज कर दिया. इसके बाद लैब रिपोर्ट ने भी ज़हर मिलने की बात कही.  पीड़ित पति को सही समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई.

पुलिस ने हत्याकांड का मामला किया दर्ज:

अस्पताल पहुंची पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ हत्याकांड का मुकदमा दर्ज आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना रिश्तों की कड़वाहट की भयावहता को एक बार फिर से दर्शाती है. कैसे रिश्तों में लगातार बढ़ती कड़वाहट किसी की जान तक लेने जैसा खौफनाक कदम उठाने पर आखिरी में मजबूर कर देती है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026