Categories: विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त चीन ने पार की थी सारी हदें, राफेल को लेकर रची थी AI वाली साजिश; अमेरिकी रिपोर्ट ने खोली पोल

China Fake Campaign Against Rafale: अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने राफेल की जगह दुनिया भर में अपने जे-35 लड़ाकू विमान बेचने की साजिश रची.

Published by Shubahm Srivastava

China Fake Campaign: पाकिस्तान पर भारत की तरफ से किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर का लोहा आज के समय में दुनिया मान रही है. भारतीय सेना के एक बार के वार से ही पाक सेना घुटनों पर आ गई थी. लेकिन उस दौरान अपनी हार छिपाने के लिए भारत के खिलाफ कई झूठे दुष्प्रचार भी किए गए थे, जिनमें राफेल के मार गिराने की भी बात शामिल है. अब इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इसके पीछे चीन का हाथ था.

दरअसल, अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपने जे-35 लड़ाकू विमान को दुनिया को बेचने के लिए सोशल मीडिया पर राफेल के मलबे की एआई-जनरेटेड तस्वीरें फैलाई थीं.

राफेल से डरा चीन, इसलिए रची ये साजिश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, चीन अपने सहयोगी पाकिस्तान की हर संभव मदद करने में लगा हुआ था. अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने राफेल की जगह दुनिया भर में अपने जे-35 लड़ाकू विमान बेचने की साजिश रची. इसमें यह भी कहा गया है कि चीन ने इंडोनेशिया को राफेल खरीदने से रोका.

रिपोर्ट में कहा गया है, “चीनी दूतावास के अधिकारियों ने इंडोनेशिया को पहले से चल रही राफेल विमानों की खरीद रोकने के लिए राजी किया, जिससे अन्य क्षेत्रीय देशों की सैन्य खरीद में चीन का प्रभाव और बढ़ गया.”

Related Post

दिल्ली में लाल किले के पास किसने करवाया हमला? पाक नेता का हैरतअंगेज कबूलनामा आया सामने; देखें वीडियो

AI से बनाई राफेल के मलबे की झूठी तस्वीरें

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि फ्रांसीसी खुफिया एजेंसियों ने सबूत जुटाए हैं कि चीन ने सोशल मीडिया पर भारतीय राफेल के मलबे का झूठा प्रचार करने के लिए एआई-जनरेटेड तस्वीरों और वीडियो-गेम ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में केवल तीन भारतीय लड़ाकू विमान ही मारे गए थे, और जरूरी नहीं कि वे सभी राफेल ही हों.

पहली बार हुआ चीनी हथियारों का इस्तेमाल

भारत और पाकिस्तान के बीच इस झड़प में पहली बार चीनी हथियारों का इस्तेमाल हुआ. इनमें HQ-9 वायु रक्षा प्रणाली, PL-15 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और J-10 लड़ाकू विमान शामिल थे. हालांकि, हकीकत यह थी कि जब भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो चीन की वायु रक्षा प्रणाली को इसकी भनक तक नहीं लगी. पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियाँ न तो राफेल और न ही सुखोई से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइलों को रोक पाईं.

रहस्य से उठा पर्दाफ़ाश! आखिर लैपटॉप के DNA से कैसे पकड़ा गया दोहरे हत्याकांड का कातिल?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026