Categories: विदेश

Texas Flood छोड़िए…अब यहां 28 बच्चों को लील गया पानी, जानें किन जगहों पर बादलों ने बरसाया काल? Video आया सामने

US Flood: अमेरिका में 4 जुलाई के वीकेंड पर आई विनाशकारी बाढ़ ने कहर बरपा दिया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 28 बच्चे भी शामिल हैं।

Published by Sohail Rahman

US Flood: अमेरिका में बाढ़ कहर बनकर टूट रही है। वैसे तो 4 जुलाई को पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल रहता है। इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। लेकिन, 4 जुलाई के वीकेंड पर आई विनाशकारी बाढ़ ने कहर बरपा दिया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 28 बच्चे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौतें केर काउंटी में हुई हैं, जहां मशहूर समर कैंप ‘कैंप मिस्टिक’ समेत कई दूसरे कैंप हैं। बाढ़ में बहे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है।

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

केर काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि कैंप मिस्टिक में 27 बच्चों और काउंसलर की मौत हुई है। वे अपने केबिन में सो रहे थे। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवक पेड़ों का मलबा हटाने और नदियों में तैर रहे शवों की तलाश में लगे हुए हैं। गांव की एक मां ने बताया कि उसका बेटा केबिन की खिड़की से तैरकर बाहर निकल गया, जबकि बेटी ने बहते पानी से बचने के लिए पहाड़ी की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

नदी में बह गए सैंकड़ों लोग

टेक्सास हिल कंट्री में ग्वाडालूप नदी के किनारे स्थित इन केबिनों में बाढ़ का खतरा नहीं था। लेकिन, शुक्रवार तड़के आई अचानक बाढ़ ने न सिर्फ इन केबिनों को बहा दिया बल्कि सैकड़ों लोगों को भी नदी में बहा दिया। कई लोग पेड़ों से चिपके नजर आए, जो किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। स्थिति काफी भयावह नजर आ रही है। नदी किनारे खेतों में जो दृश्य दिख रहे हैं, उनमें बिखरे हुए पेड़ों के ढेर, गद्दे, फ्रिज, कूलर और टूटी हुई नावें हैं। इन मलबे में कुछ यादें भी दफन हैं जैसे वॉलीबॉल, पारिवारिक तस्वीरें और टूटी हुई यादें।

ट्रंप ने की ये घोषणा

स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ की तीव्रता को देखते हुए पहले ही कई इलाकों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी थी। लेकिन, सवाल उठ रहे हैं कि कई समर कैंपों ने बच्चों को समय रहते क्यों नहीं निकाला। कैंपों में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण चेतावनी समय पर नहीं पहुंच पाई। हालांकि, कुछ कैंपों ने सैकड़ों बच्चों को समय रहते ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केर काउंटी के लिए बड़ी आपदा की घोषणा की है। वह यहां का दौरा भी कर सकते हैं।

टेक्सास के गर्वनर ने क्या कहा?

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि तीन दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं और मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। वहीं, स्थानीय नागरिक रेगन ब्राउन ने बताया कि उनके 80 वर्षीय माता-पिता बाढ़ से बचने में सफल रहे। उन्होंने अपने 92 वर्षीय पड़ोसी को भी बचाया। इस परिवार ने अपने औजारों के शेड में छिपकर खुद को बचाया।

अमेरिका में हैदराबाद के परिवार के साथ हुआ कुछ ऐसा, अचानक तबाह हो गई दुनिया, मामला जान कांप जाएगी रूह

Donald Trump ने निकाल दी बांग्लादेश की अकड़, 14 देशों पर थोपा भारीभरकम टैरिफ, धमकी भरी चिट्ठी पढ़ माथा पीटने लगे यूनुस

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026