Categories: विदेश

पूर्व पत्नी के अलावा बिल्लियों का भी उठाना होगा खर्च, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; पति को दिया गया आदेश

Cat Allowance: कोर्ट ने इस पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बिल्लियों की देखभाल का खर्च पति से दिलवाने का आदेश दिया.

Published by Shubahm Srivastava

Turkish family law: तुर्की में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक कानून की नई मिसाल कायम कर दी. यहां एक महिला ने तलाक के दौरान अपने पति से एलिमनी नहीं, बल्कि अपनी दो पालतू बिल्लियों के लिए ‘कैट अलाउंस’ की मांग की. कोर्ट ने इस पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बिल्लियों की देखभाल का खर्च पति से दिलवाने का आदेश दिया.

पति हर महीने बिल्लियों के लिए भेजेगा पैसे

मामला बुग्रा नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी एजगी का है, जिनका दो साल बाद आपसी मतभेदों के चलते तलाक हो गया. तलाक के समय दोनों की दो बिल्लियों की कस्टडी पत्नी एजगी को मिली. इसके बाद सवाल उठा कि बिल्लियों का खर्च कौन उठाएगा? अदालत ने फैसला सुनाते हुए बुग्रा को आदेश दिया कि वह अगले 10 वर्षों तक हर तीन महीने में 10,000 तुर्की लीरा (लगभग 21,500 रुपये) बिल्लियों के भोजन, टीकाकरण और देखभाल के लिए देंगे. 

ताजमहल से कितना अलग है दुनिया का आठवां अजूबा? यहां जानें- विशेषता

पूर्व पत्नी को भी देना होगा लाखों का मुआवजा

यह राशि हर साल महंगाई के हिसाब से समायोजित की जाएगी और बिल्लियों की मृत्यु के बाद बंद हो जाएगी. इसके साथ ही बुग्रा को अपनी पूर्व पत्नी को 5.5 लाख लीरा (करीब 11.5 लाख रुपये) का मुआवजा भी देना होगा.

Related Post

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

कानूनी विशेषज्ञ अयलिन एसरा एरेन के मुताबिक, यह तुर्की के पारिवारिक कानून के इतिहास में एक ऐतिहासिक फैसला है, क्योंकि पहली बार किसी अदालत ने पालतू जानवरों की कानूनी देखभाल की जिम्मेदारी तय की है. 

उन्होंने बताया कि तुर्की में पालतू जानवरों को माइक्रोचिप से पंजीकृत किया जाता है और उन्हें संपत्ति नहीं, बल्कि जीवित प्राणी माना जाता है. ऐसे में उनकी उपेक्षा करना या सड़क पर छोड़ देना अपराध है, जिसके लिए 60,000 लीरा (करीब 1,400 डॉलर) तक का जुर्माना लग सकता है.

Woody Allen controversy: कौन है वह एक्टर, जिसने अपनी ही ‘बेटी’ से कर ली शादी

Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026