Categories: विदेश

Russia-Ukraine War : Putin के लिए आई बुरी खबर, Trump-Zelensky ने रूस की तबाही के लिए मिलाया हाथ…मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर होगा अब बड़ा हमला!

Russia-Ukraine War : अब तक ट्रंप इस युद्ध को ख़त्म करना चाहते थे, लेकिन अब जो ख़बरें सामने आ रही हैं, उनसे कुछ और ही पता चलता है। फ़ाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से पूछा, "क्या आप मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर भी हमला कर सकते हैं?" ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच यह बातचीत 4 जुलाई 2025 को हुई थी।

Published by Shubahm Srivastava

Russia-Ukraine War : लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक काफी कुछ देखने को मिल चुके है। अपने से कमजोर देश यूक्रेन को हराने में रूस की हालत पतली हो गई है। इस जंग में मॉस्को को जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया गया है कि इस जंग में अब तर रूस के 10 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं यूक्रेन अपनी काफी जमीन खोने के बाद भी डटा हुआ है। ये बात अलग है कि उसे यूरोपीय देशों और अमेरिका से सैन्य मदद मिल रही है। अगर ये बंद हो गई तो कीव ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा। 

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बदली ट्रंप की नियत

अब तक ट्रंप इस युद्ध को ख़त्म करना चाहते थे, लेकिन अब जो ख़बरें सामने आ रही हैं, उनसे कुछ और ही पता चलता है। फ़ाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से पूछा, “क्या आप मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर भी हमला कर सकते हैं?” ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच यह बातचीत 4 जुलाई 2025 को हुई थी। इस सवाल के जवाब में ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर हमें हथियार दिए जाएँ, तो हम मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर ज़रूर हमला कर सकते हैं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ट्रंप ने रूस के अंदर एक घातक और घुसपैठिया हमला करने के लिए यूक्रेन का समर्थन किया है। उन्हें लगता है कि ऐसा करके रूस के लोगों को नुकसान पहुँचाया जा सकता है और तभी क्रेमलिन को बातचीत के लिए मजबूर किया जा सकता है।

Related Post

क्या है ट्रंप की योजना?

रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच बातचीत यूक्रेन के पश्चिमी देशों में उभरती भावना को दर्शाती है, जो रूस पर और गहरे और आक्रामक हमले के पक्ष में हैं। वे युद्ध को मास्को तक ले जाना चाहते हैं। अमेरिकी नीति निर्माताओं के बीच भी यह भावना धीरे-धीरे मज़बूत हो रही है। हालाँकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका वास्तव में यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देगा या नहीं।

अगर अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देता है, तो आने वाले दिनों में रूस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैसे भी, अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण मास्को की हालत खराब है। उसे युद्ध लड़ने के लिए दक्षिण कोरिया की मदद लेनी पड़ रही है।

Indian Workers In Russia: हिंदुस्तान के हुनर का अब दुनिया में बजेगा डंका, भारत के ‘जिगरी यार’ ने 10 लाख इंडियंस को दिया जॉब ऑफर…जाने क्या है पूरा मामला?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026