Categories: विदेश

फिर दहला पाकिस्तान! सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 10 घायल

Pakistani Army Suicide Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हो गया है। इस बार यह हमला आत्मघाती था। खबर है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए इस हमले में कम से कम 13 सैनिक मारे गए है और 10 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए।

Published by

Pakistani Army Suicide Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हो गया है। इस बार यह हमला आत्मघाती था। खबर है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए इस हमले में कम से कम 13 सैनिक मारे गए है और 10 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब एक सैन्य काफिला उत्तरी वजीरिस्तान के उत्तर-पश्चिमी जिले से गुजर रहा था। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा के करीब स्थित है और लंबे समय से आतंकवाद से प्रभावित है।

हमले में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा वाहन काफिले से टकरा दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में कई सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

किसने किया हमला?

अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) या उससे जुड़ा कोई समूह हो सकता है। इस इलाके में पहले भी ऐसे घातक हमले हो चुके हैं। सेना और सुरक्षा एजेंसियां ​​इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं, जबकि घायलों को पास के सैन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है। 2023 में जहां आतंकवादी हमलों में 748 लोगों की मौत हुई, वहीं 2024 में यह संख्या 1,081 तक पहुंच गई, जो करीब 45% की वृद्धि है।

Related Post

चीन ने दिया PAK को बड़ा धोखा, इस खतरनाक हथियार से भारत को हराने का देख रहे थे सपना…पीएम मोदी के डर से ड्रैगन ने खींच लिए अपने हाथ

इस वृद्धि के कारण पाकिस्तान अब दुनिया में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर आ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे इलाके चरमपंथी गतिविधियों के केंद्र बन गए हैं, जहां सुरक्षा बलों और नागरिकों दोनों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

बांग्लादेश में फिर टलेंगे चुनाव! एक रिपोर्ट ने खोल कर रख दी मुख्य सलाहकार की पोल, जाने आखिर क्या है मुहम्मद यूनुस का प्लान?

Published by

Recent Posts

Islamic Rules: पोस्टमार्टम कराने से क्यों चिढ़ते हैं मुसलमान? क्या इस्लाम में नहीं है इसकी इजाजत

Sharia law: अक्सर ऐसा होता है कि मुस्लिम समुदाय के लोग का पोस्टमॉर्टम जांच से…

February 6, 2026

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026