Categories: विदेश

फिर जल रहा बांग्लादेश! हसीना को मौत की सजा पर भड़क उठे बांग्लादेशी, सड़कों पर बिछीं लाशें

Sheikh Hasina: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सज़ा सुनाई गई है. जिसके बाद, देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है. इस बीच रात भर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

Published by Heena Khan

Bangladesh Violence: जैसा की आप सभी जानते हैं कि बांग्लादेश की एक कंगारू अदालत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सज़ा सुनाई गई है. जिसके बाद, देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है. इस बीच रात भर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक अब तक इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. वहीं दंगाइयों ने ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के घर को जलाने की कोशिश भी की है. इसके अलावा, शेख हसीना को मौत की सज़ा सुनाए जाने के बाद, कुछ लोग जश्न मना रहे हैं. इसी दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई और कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. 

उग्र हुए प्रदर्शनकारी

इतना ही नहीं बल्कि बांग्लादेश के कई हिस्सों में बम विस्फोट भी हुए हैं. वहीं अब पूरे देश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. वहीं कोटलीपाड़ा में हुए एक बम विस्फोट में तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक सोमवार को, सुरक्षा एजेंसियों ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के राजधानी स्थित घर को ध्वस्त करने का प्रयास किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए  लाठी चार्ज की और आंसू गैस के गोले छोड़े. 

शेख हसीना को सुनाई गई मौत की सजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस उपायुक्त मसूद आलम का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई ध्वनि ग्रेनेड इस्तेमाल किए गए. सिर्फ यही नहीं बल्कि इस भड़की हिंसा में झड़पों के दौरान कई प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी लहूलुहान भी हो गए, बताया जा रहा है इन घटनाओं में लगातार पत्थर बाजी हो रही थी वहीँ लाठी चार्ज भी जारी थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को, हसीना को पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों पर उनकी सरकार की कथित “क्रूर” कार्रवाई के लिए “मानवता के विरुद्ध अपराध” के लिए एक विशेष अदालत ने उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026