Categories: विदेश

खत्म होने वाली रूस-यूक्रेन वॉर! रूसी राष्ट्रपति ने दे दिया बड़ा बयान…इस चीज को लेकर Trump को भी बोला ‘थैंक यू’

यूक्रेन के साथ चल रही जंग को लेकर पुतिन ने कहा कि, रूस अब यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर बातचीत के लिए तैयार है।

Published by Shubahm Srivastava

Russia-Ukraine War : दो कट्टर दुश्मन अब धीरे-धीरे दोस्ती की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। यहां पर हम रूस और अमेरिका की बात कर रहे हैं, जिनके बीच रिश्ते अब पहले से काफी ज्यादा सही होते हुए दिख रहे हैं। इसी कड़ी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी दोनों शक्तिशाली देशों के बीच रिश्तों के बेहतर होने की बात कही है। इसके अलावा पुतिन ने ट्रंप का शुक्रिया अदा भी किया है। वहीं उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने की इच्छा भी जताई है।

ट्रंप के कारण ही रूस और अमेरिका के सम्बन्ध सुधरे – पुतिन

बता दें कि शुक्रवार (27 जून) को मिंस्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से ही रूस और अमेरिका के बीच रिश्ते सुधरने लगे हैं। हालांकि अभी राजनीतिक तौर पर कुछ तय नहीं हुआ है, लेकिन रूस इसके लिए सबसे पहले पहल करेगा।

साथ ही इजरायल-ईरान युद्ध और मध्य पूर्व के साथ यूक्रेन के साथ चल रहे विवादों को लेकर भी दोनों देशों ने पहल की है और हमने करीब दो हफ्ते बाद इस मुद्दे पर फोन पर बात की है।’

याद दिला दें कि अमेरिका और रूस के बीच रिश्ते उस समय तल्ख हो गए थे जब पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने से इनकार कर दिया था। ट्रंप की बार-बार अपील के बावजूद रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ युद्ध जारी रखा था।

Related Post

रूस, यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को तैयार – पुतिन

यूक्रेन के साथ चल रही जंग को लेकर पुतिन ने कहा कि, रूस अब यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर बातचीत के लिए तैयार है। अमेरिका के नेतृत्व में दो बार शांति वार्ता हुई, लेकिन कोई बड़ा परिणाम नहीं निकला। दोनों देशों के बीच शर्तों पर हालांकि अभी गहरे मतभेद हैं, लेकिन मॉस्को नई शांति वार्ता के लिए तैयार है, जिसका आयोजन इस्तांबुल में हो सकता है। समय और स्थान अभी तय नहीं हुआ है।

मिंस्क में पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के प्रमुख नियमित संपर्क में हैं। रूस 3,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव लौटाने को तैयार है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी हालिया बातचीत के बाद उन्हें लगता है कि युद्ध का समाधान जल्द ही हो सकता है।

‘गाजा खाली कर दो वरना…’, इजरायली रक्षामंत्री ने जारी की खतरनाक चेतावनी, नेतन्याहू करने वाले है कुछ बड़ा?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

RG Kar Medical College case: बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या…

March 25, 2026

Gujarat UCC Bill: लिव-इन वालों के लिए सख्त नियम, शादी में फ्रॉड तो होगी इतने साल की जेल; यहां समझें सारी चीजें

Gujarat Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह…

March 25, 2026

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026