Categories: विदेश

हर 6 सेकंड में कीव पर फटा मिसाइल, यूक्रेन में मची अब तक की सबसे बड़ी तबाही, दहल गया पूरा देश

रूस ने यूक्रेन को डराने के लिए इस तरह का हमला किया है। हमले के बाद से कीव में आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखी जा रही हैं।

Published by Divyanshi Singh

Russia Ukraine War:अमेरिका का यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी हथियारों की सप्लाई बंद होते ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। पुतिन की सेना हर 6 सेकंड में कीव पर मिसाइल दाग रही है। अब तक 10 से ज्यादा मिसाइलें दागी जा चुकी हैं। रूस के इस हमले से यूक्रेन में अफरातफरी मच गई है।

महसूस किए गए 13 भूकंप

रूस टुडे के मुताबिक कीव में 13 भूकंप महसूस किए गए हैं। वहीं 10 हमलों में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला किया है। 

डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत

यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के कुछ ही घंटों बाद किया गया। कीव इंडिपेंडेंट के रिपोर्टर्स ने दावा किया है कि हमले के बाद पूरे इलाके की हवा जहरीली हो गई है। लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हमला किस हथियार से किया गया?

कीव पर पहली बार इतना बड़ा हमला

रूस टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कीव पर पहली बार इतना बड़ा हमला किया गया है। रूस ने यूक्रेन को डराने के लिए इस तरह का हमला किया है। हमले के बाद से कीव में आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखी जा रही हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रक्षा विभाग ने लोगों से कहा है कि जब तक आग पर काबू नहीं पा लिया जाता, वे अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।

कीव के खिलाफ रूस क्यों आक्रामक हुआ?

यूक्रेन के साथ युद्ध में अब तक 10 लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1000 लोगों के हताहत होने की खबर है। यूक्रेन ने अब तक 420 रूसी विमान और 340 हेलीकॉप्टर भी मार गिराए हैं। रूस अब युद्ध को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन की मदद करने से इनकार कर दिया है। रूस अब इस समय को अपने लिए अवसर में बदलने की कोशिश कर रहा है।

भारत के ‘जीनियस लाल’ गुकेश से दूसरी बार हारे Magnus, पहले पटकी थी टेबल…Video में देखें अबकी बार क्या किया?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Indian Railway: ट्रेन की टिकट कैंसिल करने से पहले पढ़ लें ये खबर, भारतीय रेलवे ने नियमों में किया बदलाव, यहां जानें ताजा अपडेट

Trains Ticket Cancellation: आखिरी समय में प्लान बनाने वालों के लिए भारत की प्रीमियम ट्रेनों…

February 5, 2026

UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, जानने के लिए फॉलो करें ये 6 स्टेप्स

UGC NET December 2025 result Out: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2025-26 में शामिल होने वाले…

February 5, 2026

Farmer Walk: क्या होता है फार्मर वॉक, डॉक्टर क्यों इसे करने की देते हैं सलाह?

What is Farmer Walk: इन दिनों फार्मर वॉक काफी चल रहा है, लोगों के मन…

February 5, 2026