Categories: विदेश

PM Modi को घाना में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित, मिली 21 तोपों की सलामी, पावर देख शहबाज-मुनीर के उड़े होश

राजधानी अकरा में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया।

Published by Divyanshi Singh

PM Modi Ghana Visit: प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के यात्रा पर घाना पहुंचे हैं। जहां घाना के राष्ट्रपति ड्रामानी महामा ने एयरपोर्ट पर पहुंच कर भारतीय पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें पीएम मोदी की यह पहली घाना यात्रा है। वहीं तीन दशक में पहली बार कोई भारतीय पीएम घाना की यात्रा कर रहा है। घाना में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं, पीएम मोदी को घाना में ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से भी सम्मानित किया गया।

सर्वोच्च नागरिक सम्मान

राजधानी अकरा में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के नागरिकों को समर्पित किया और इस सम्मान के लिए घाना को धन्यवाद भी दिया। ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मैं 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं। मैं यह पुरस्कार हमारे युवाओं की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं घाना के लोगों और सरकार को ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है। यह सम्मान भारत-घाना मैत्री को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी भी है। भारत हमेशा घाना के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और एक भरोसेमंद दोस्त और विकास भागीदार के रूप में योगदान देना जारी रखेगा।’

चार समझौतों पर हस्ताक्षर

इससे पहले पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ बैठक की। वार्ता के बाद भारत और घाना के अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति महामा और उन्होंने भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को व्यापक बनाने का निर्णय लिया है।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की बढ़ने वाली है मुश्किलें, पुतिन की मदद के लिए तानाशाह ने जंग में भेज दी अपनी खतरनाक सेना…ट्रंप भी पंगा लेने से हैं कतराते

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026