Categories: विदेश

पाकिस्तान के होंगे टुकड़े-टुकड़े! एलन मस्क के दोस्त ने कर दिया जंग का ऐलान, मुनीर-शहबाज के पैरों तले खिसक गई जमीन

Pakistan News Today: एलन मस्क के बेहद करीबी ब्रिटेन के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉम रॉबिन्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में 'फ्री बलूचिस्तान' का समर्थन किया।

Published by Sohail Rahman

Pakistan News Today: पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी एक अलग देश की मांग कर रहे हैं, जिसे अब एलन मस्क के बेहद करीबी दोस्त का साथ मिला। दरअसल, एलन मस्क के बेहद करीबी ब्रिटेन के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉम रॉबिन्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में ‘फ्री बलूचिस्तान’ का समर्थन किया। यह बात तो किसी से छुपी नहीं है कि, पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में आम लोगों पर किस तरह से अत्याचार कर रही है। दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने इस पर अपनी मुहर लगाई है।

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बगावत कर रहे बीएलए

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे विद्रोही संगठन आसिम मुनीर की सेना के खिलाफ खुलकर बगावत कर रहे हैं। इसी कड़ी में बलूचिस्तान के लोगों को एलन मस्क के दोस्त का साथ मिला है। ब्रिटेन के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉम रॉबिन्सन ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में ‘फ्री बलूचिस्तान’ का समर्थन किया। रॉबिन्सन ने एक्स पर फ्री बलूचिस्तान के नाम से एक पोस्ट डाली। यह पोस्ट पड़ोसी देश पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ और वहां के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को जरूर परेशान करेगी।

कौन है रॉबिन्सन?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 42 वर्षीय टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीफन याक्सले-लेनन है। उनकी पोस्ट “फ्री बलूचिस्तान” कुछ ही समय में वायरल हो गई। इस पोस्ट ने बलूचिस्तान में चल रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर सवाल खड़े किए। रॉबिन्सन ने बलूच याकजे कमेटी (बीवाईसी) के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई की निंदा की। बलूचिस्तान के हब चौकी में BYC के प्रदर्शन पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हवा में फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी फेंके। यह प्रदर्शन बलूच कार्यकर्ता जीशान जहीर की कथित हत्या के खिलाफ था।

Related Post

इस्लाम विरोधी है रॉबिन्सन

रॉबिन्सन ने इसे एक्स पर उठाया और बलूचियों के उत्पीड़न को लेकर इस्लामी दुनिया पर पाखंड का आरोप लगाया। रॉबिन्सन ने 2009 में EDL की स्थापना की थी, जो इस्लाम विरोधी और हिंसक प्रदर्शनों के लिए कुख्यात थी। वह आव्रजन, इस्लाम और ब्रिटिश प्रशासन की कथित विफलताओं, खासकर ग्रूमिंग गैंग्स के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्हें 2005 में हमले, 2014 में बंधक धोखाधड़ी और 2019 में अदालत की अवमानना ​​के लिए जेल भेजा गया था।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, रॉबिन्सन को एलन मस्क का करीबी दोस्त माना जाता है। जनवरी 2025 में रॉबिन्सन की रिहाई की मांग की। मस्क ने रॉबिन्सन के एक्स अकाउंट को बहाल किया और ग्रूमिंग गैंग्स के खिलाफ उनकी आवाज का समर्थन किया। रॉबिन्सन खुद को सच्चाई का प्रचारक बताते हैं, जिसे सत्ता प्रतिष्ठान दबाने की कोशिश करता है।

अमेरिका में हैदराबाद के परिवार के साथ हुआ कुछ ऐसा, अचानक तबाह हो गई दुनिया, मामला जान कांप जाएगी रूह

Donald Trump ने निकाल दी बांग्लादेश की अकड़, 14 देशों पर थोपा भारीभरकम टैरिफ, धमकी भरी चिट्ठी पढ़ माथा पीटने लगे यूनुस

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026

AI fake profiles: खूबसूरत महिला सैनिक की सच्चाई ने चौंकाया, कभी ट्रंप तो कभी पुतिन के साथ आई नजर

AI fake profiles: सोशल मीडिया पर ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कथित अमेरिकी महिला सैनिक की…

March 21, 2026

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर…

March 21, 2026

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026