Categories: विदेश

‘एक और जंग झेलने की हिम्मत नहीं’, आसिम मुनीर की नापाक हरकतों से परेशान हुए पाक मौलाना; दे डाली नसीहत

Pak Afghan War: अफ़ग़ानिस्तान के साथ पाकिस्तानी सेना के इरादों पर बोलते हुए पाक मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान एक और आत्मघाती युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकता. इस दौरान उन्होंने आसिम मुनीर को नसीहत भी दी.

Published by Heena Khan

Pakistan News: हर कोई जानता है कि पाकिस्तान का सिर्फ एक ही मकसद है, और वो है युद्ध को बढ़ावा देना और आतंकियों को पनाह देना. वहीं अब खुद सरकार की इन हरकतों से पाक की जनता घबराई हुई है और कहीं न कहीं आवाज उठानी शुरू भी कर दी है. जैसे की आप सभी जानते हैं कि पाकिस्तान और उसके पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं. हाल ही में युद्ध जैसे हालात पैदा हुए और पाकिस्तान ने तालिबान के इलाकों पर भारी हवाई हमले भी किए. लेकिन अब, पाकिस्तानी खुद इस युद्ध के खिलाफ़ उतर आए हैं. इससे पहले भी पाक ने भारत को निशाना बनाया और पहलगाम पर अटैक किया लेकिन भारत ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया था. वहीं अब पाक की हरकतों से तंग आकर पाकिस्तान के जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फ़ज़लुर रहमान ने आसिम मुनीर की पाकिस्तानी सेना की कड़ी आलोचना की है. बांग्लादेश और कारगिल युद्धों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि “हम एक और युद्ध नहीं झेल सकते.

क्यों भड़के पाकिस्तानी मौलाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफ़ग़ानिस्तान के प्रति पाकिस्तानी सेना के रवैये पर बात करते हुए, मौलवी ने कहा कि पाकिस्तान एक और आत्मघाती युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकता.” उन्होंने पाकिस्तानी सेना को 1971 के बांग्लादेश युद्ध और 1999 के कारगिल युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि ये युद्ध परवेज़ मुशर्रफ़ और अन्य की लापरवाही भरी कार्रवाइयों के कारण हुए थे. इससे दुनिया भर में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है या उसकी छवि खराब हुई है.

Related Post

जानकारी के मुताबिक मौलाना ने कहा कि सीमा पर लड़ने के बजाय, पाकिस्तानी सेना को खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद, आर्थिक गिरावट और शासन की कमी पर ध्यान देना चाहिए. इतना ही नहीं मौलाना ने मुनीर की सेना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस्लाम किसी मुस्लिम पड़ोसी पर अन्यायपूर्ण हमले बर्दाश्त नहीं करता. इस बीच, पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की और कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ उसकी अगले दौर की वार्ता 6 नवंबर को होगी और “सकारात्मक परिणाम” की उम्मीद जताई है. 

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली से लेकर बिहार तक गिरे दाम, जानिए क्या है आपके शहर का हाल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026