Categories: विदेश

Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया संघर्ष पर है नई दिल्ली की नजर, जाने किसका साथ खड़ा है भारत? विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान

Thailand-Cambodia Conflict: दोनों देशों के बीच जारी इस तनातनी के बीच भारत सरकार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। शनिवार (26 जुलाई, 2025) को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।

Published by Shubahm Srivastava

Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव इस समय चरम पर है। दोनों देशों की सेनाएँ एक-दूसरे पर हमले कर रही हैं। थाईलैंड ने दावा किया है कि उन्होंने हवाई हमले में कंबोडियाई सेना के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। वहीं, 24 जुलाई से चल रहे खूनी संघर्ष में कंबोडियाई सेना BM-21 ग्रैड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से थाईलैंड पर रॉकेट बरसा रही है।

दोनों देशों के बीच जारी इस तनातनी के बीच भारत सरकार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। शनिवार (26 जुलाई, 2025) को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।

रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष दुश्मनी खत्म करने और तनाव रोकने के लिए कदम उठाएंगे।”

भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रणधीर जायसवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी सहायता के लिए दोनों देशों में स्थित हमारे दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं। बैंकॉक, थाईलैंड में भारतीय दूतावास हेल्पलाइन +66 61 881 9218 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) और नोम पेन्ह, कंबोडिया में भारतीय दूतावास हेल्पलाइन +855 92 881 676 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) जारी की गई है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में जाने से बचें – भारतीय दूतावास

इसके अलावा, संघर्ष के बाद, कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर चल रही झड़पों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास को +855 92881676 पर कॉल कर सकते हैं या cons.phnompenh@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।”

Thailand Cambodia Clash: सिर्फ 6 सेकंड में तबाही मचा सकता है कंबोडिया का ये हथियार, लगातार थाईलैंड पर बरसा रहा है आग…संघर्ष में अब तक…

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026