Categories: विदेश

Indian Navy News: भारत का मास्टर प्लान, इस देश के साथ मिलकर समंदर में उतारा जंगी जहाज…पाक और तुर्की दोनों देशों की बढ़ गई धड़कनें

Indian Navy News: ग्रीक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के साथ यह अभ्यास उनकी नौसेना की अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में निरंतर उपस्थिति का हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध और मज़बूत होंगे।

Published by Shubahm Srivastava

Indian Navy News: आज का भारत अपने दूश्मनों को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाक को मजा सिखाया। वहीं उस वक्त पड़ोसी देश की मदद करने वाले तुर्की को भी जवाब दे रहा है। असल में भारत ने तुर्की के सबसे बड़े दुश्मन के साथ हाथ मिलाया है। इसी वजह से एर्दोगन को मिर्ची लगी हुई है। 

अब इसी कड़ी में भारतीय नौसेना ने ग्रीक नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया है। भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान ने इस अभ्यास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 10 जुलाई को भारतीय नौसेना के फ्रिगेट तरकश (F-50) और ग्रीक नौसेना (हेलेनिक नेवी) के फ्रिगेट PSARA ने अरब सागर में मुंबई तट के पास संयुक्त अभ्यास किया।

भारत-ग्रीस के मजबूत होते रिश्ते

ग्रीक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के साथ यह अभ्यास उनकी नौसेना की अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में निरंतर उपस्थिति का हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध और मज़बूत होंगे। हाल के वर्षों में पूर्वी भूमध्य सागर, मध्य पूर्व और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक परिवर्तनों के कारण ग्रीस और भारत के संबंध और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। 10 जुलाई को अरब सागर में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मज़बूत करना है।

Related Post

दूसरी ओर, इसे तुर्की और पाकिस्तान के गठजोड़ का जवाब देने की भारत की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। तुर्की ने पाकिस्तान के साथ मिलकर जलक्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की है। ऐसे में भारत भी सहयोगी देशों के साथ अभ्यास करके अपनी स्थिति मज़बूत कर रहा है।

ग्रीस और तुर्किए के बीच विवाद

तुर्की का ग्रीस के साथ विवाद एजियन द्वीप समूह को लेकर है, जिस पर दोनों अपना दावा करते हैं। तुर्की का कहना है कि यह उसका है और ग्रीस का दावा है कि वह इस क्षेत्र का असली मालिक है। ऐसे में, ग्रीस के भारत के साथ सैन्य अभ्यास के बारे में जानकर तुर्की और पाकिस्तान ज़रूर दुखी होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ दिया था। उसने न सिर्फ़ पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिए, बल्कि हथियार भी मुहैया कराए और तुर्की से ड्रोन उड़ाने वाले ऑपरेटर भी भेजे।

Ukraine News: रूस से जंग के बीच यूक्रेन में हुआ बड़ा उलटफेर, जेलेंस्की ने बदल डाला देश का PM…रूस से लेकर अमेरिका तक मच गया हड़कंप

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026