Categories: विदेश

Cambodia Thailand War: थाईलैंड और कंबोडिया में कौन है ज्यादा ताकतवर? अगर छिड़ी जंग तो कोई किस पर पड़ेगा भारी

Cambodia Thailand War: दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दोनों देश इस समय युद्ध के कगार पर खड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को सिसाकेत प्रांत के एक व्यस्त पेट्रोल पंप पर कंबोडियाई हमले में छह नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।

Published by Shubahm Srivastava

Cambodia Thailand War: दक्षिण-पूर्व एशिया के दो पड़ोसी देश तेज़ी से युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। यहाँ हम बात कर रहे हैं थाईलैंड और कंबोडिया की। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दोनों देश इस समय युद्ध के कगार पर खड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को सिसाकेत प्रांत के एक व्यस्त पेट्रोल पंप पर कंबोडियाई हमले में छह नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।

अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच यह संघर्ष युद्ध में बदल जाता है, तो कौन किस पर भारी पड़ेगा। आइए ग्लोबल फायरपावर 2025 की रैंकिंग के आधार पर दोनों देशों की सैन्य ताकत पर एक नज़र डालते हैं।

थाईलैंड की सैन्य ताकत

आकड़ों पर जाए तो थाईलैंड की सेना ग्लोबल फायरपावर 2025 रैंकिंग में 24वें स्थान पर है, जो इसे क्षेत्रीय स्तर पर एक मज़बूत ताकत बनाता है। थाईलैंड के सैन्यकर्मियों की बात करें तो थाईलैंड में 3 लाख 60 हज़ार सक्रिय सैनिक और 2 लाख रिज़र्व सैनिक हैं। थाईलैंड की वायु सेना के पास आधुनिक हथियारों का विशाल भंडार है। लड़ाकू विमानों की बात करें तो 40-50 F-16 और SAAB ग्रिपेन जेट्स हैं।

इसके अलावा 100 से ज़्यादा हेलिकॉप्टर हैं, जिनमें AH-1 कोबरा जैसे अटैक हेलिकॉप्टर शामिल हैं। RQ-21 ब्लैकजैक जैसे ड्रोन भी शामिल हैं। ये तो हुई वायुसेना की बात, अब बात करते हैं थलसेना की। थाई सेना के पास 200 से ज़्यादा टैंक हैं जिनमें M60 और VT-4 शामिल हैं। M777 हॉवित्जर जैसी 1000 से ज़्यादा आर्टिलरी सिस्टम हैं। रॉकेट सिस्टम की बात करें तो HIMARS जैसे आधुनिक MLRS सिस्टम शामिल हैं।

थाई नौसेना के पास 1 विमानवाहक पोत, 7 फ्रिगेट, 20 से ज़्यादा कोरवेट और 1 पनडुब्बी है। 5.5 अरब डॉलर के सैन्य बजट के साथ, थाईलैंड की वायु सेना और थल सेना इस क्षेत्र में कंबोडिया से कहीं आगे है।

कंबोडिया की सैन्य ताकत

अब बात करते हैं कंबोडिया की। ग्लोबल फायरपावर 2025 में कंबोडिया की सेना 83वें स्थान पर है। कंबोडिया में 1 लाख 70 हज़ार सक्रिय सैनिक हैं, जबकि रिज़र्व बलों की संख्या 1 लाख के आसपास है। कंबोडिया की वायुसेना के पास कोई भी आधुनिक फ़ाइटर जेट नहीं है। हेलीकॉप्टरों की बात करें तो वो पुराने और चीनी हथियारों Mi-8 और Z-9 हेलीकॉप्टरों पर निर्भर है। कंबोडिया के पास कुछ सस्ते ड्रोन हैं जिनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है। 

थल सेना की बात करें तो 200 से ज़्यादा पुराने टैंक T-55 और टाइप 59 हैं। 400 से ज़्यादा तोपें ज़्यादातर पुराने मॉडल की हैं। रॉकेट सिस्टम में BM-21 ग्रैड जैसे सीमित MLRS हैं। कंबोडिया की सेना पुरानी तकनीक पर निर्भर है और थाईलैंड से कमज़ोर है। नौसेना के पास 10 से ज़्यादा छोटे गश्ती जहाज़ हैं, कोई युद्धपोत नहीं है और कोई पनडुब्बी नहीं है।

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

ऊपर दिए आँकड़ों को देखते हुए, अगर दोनों देशों के बीच खुला युद्ध होता है, तो थाईलैंड की आधुनिक वायु सेना और बेहतर प्रशिक्षित सेना उसे स्पष्ट विजेता बना देगी। थाईलैंड की सेना कंबोडिया से कहीं ज़्यादा उन्नत है, इसलिए कंबोडिया की सेना थाईलैंड का मुकाबला नहीं कर सकती।

Thailand Cambodia conflict: गोलीबारी, एयर स्ट्राइक, मौतें… जंग में क्यों कूद पड़े भारत के दो हंसते-खेलते पड़ोसी मुल्क? जानें कैसे हुई शुरुआत

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026