Categories: विदेश

भारत  ही नहीं इन मुल्कों में भी है हिंदी का जलवा, देशों का नाम जान चौड़ा हो जाएगा हर हिंदुस्तानी का सीना

Hindi Diwas: मॉरीशस से लेकर फ़िजी तक भारत के आलावा दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां हिंदी बोली जाती है। कई देशों में हिन्दी का प्रयोग औपचारिक भाषा के रूप में तथा स्कूलों में भी किया जा रहा है।

Published by Shubahm Srivastava

Hindi Diwas 2025: हिंदी भाषा अब सिर्फ भारत के कुछ राज्यों तक ही सिमीत नहीं है। आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि हिन्दी ने सारे सीमाओं को तोड़ कर दुनिया के कई देशों में अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि दुनिया भर में 60 करोड़ से ज़्यादा लोग हिंदी बोलते और समझते हैं। अंग्रेजी और मैंडरिन के बाद हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारतीय प्रवासियों की वजह से कई देश में हिंदी का वर्चस्व बढ़ा है। दुनिया में ऐसा कई देश है जहां हिंदी लोग अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। तो चलिए ऐसे कुछ देशों के बारे में जानते हैं जहां ज्यादातर लोग हिंदी बोलते हैं। 

नेपाल में 80 लाख लोग समझते हैं हिंन्दी

अपने Gen-z आंदोलन की वजह से नेपाल इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत में बहुत सारे नेपाली लोग काम करने आते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत के इस पड़ोसी देश में लगभग 80 हजार लोग हिंदी बोलते हैं। ये नेपाल के आबादी का करीब 0.29% है. नेपाल में भले ही 80 हजार लोग हिंदी बोलते हों लेकिन एक अनुमान के मुताबिक करीब 80 लाख नेपाली हिंदी को समझ पाते हैं। इसका मेन कारण दोनों देशों में सांस्कृतिक समानता और नेपाल में हिंदी फिल्मों का प्रभाव बताया जाता है.

मॉरीशस को कहा जाता है छोटा भारत

हिंद महासागर में स्थित एक सुंदर द्वीप मॉरीशस जिसे ‘छोटा भारत’ भी कहा जाता है। इस देश की एक-तिहाई आबादी यानी लगभग 4.5 लाख नागरिक हिंदी बोलते हैं।0.8% लोग हिंदी को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। हिंदी का प्रभाव ज़्यादा है। हिंदी के साथ यहां क्रियोल और भोजपुरी भी बोली जाती है। जिसका एक अपना इतिहास है। बता दें कि 19वीं सदी में भारतीय गिरमिटिया मज़दूर मॉरीशस पहुंचे थे। आज भी मॉरीशस में हिंदी फ़िल्में और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकप्रिय हैं। हालांकि मॉरीशस की संसद में फ्रेंच और अंग्रेज़ी आधिकारिक संसदीय भाषाएं हैं।

फ़िजी के 40% लोग बोलते हैं हिंन्दी

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश फ़िजी में 9 लाख लोग रहते है। छोटे से आबादी वाले फ़िजी में लगभग 40% यानी 3.8 लाख लोग हिंदी बोलते हैं। इस देश की 40% आबादी भारतीयल की है। इस देश में फ़िजी हिंदी बोली जाती है। ये भारतीय मूल के हिंदी भाषी लोगों में आम है। फ़िजी हिंदी का प्रयोग औपचारिक भाषा के रूप में, स्कूली शिक्षा, धार्मिक संस्थानों और मीडिया में  भी किया जाता है।

अमेरिका में भी बोली जाती है हिंदी

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हिंदी बोलने वालों का तीसरा सबसे बड़ा समूह अमेरिका में रहता है। यहां लगभग 6.5 लाख लोग हिंदी बोलते हैं, जो इसे 11वीं सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषा बनाता है। यहाँ अधिकांश हिंदी बोलने वाले भारत से आए प्रवासी हैं। तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में भारतीयों की बढ़ती संख्या के कारण यह आँकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Related Post

कैरेबियाई देशों में भी हिंदी का जलवा

कैरेबियाई देशों में भी हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं। सूरीनाम में 1.5 लाख लोग हिंदी बोलते हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में भी हिंदी भाषी समुदाय हैं। इन देशों में आज भी भारतीय संस्कृति और त्योहार मनाए जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2.5 लाख लोग हिंदी बोलते हैं।

UK में 45800 हिंदी भाषी

अमेरिका में ही नहीं यूरोप के भी कई देशों में हिन्दी भाषी लोग रहते हैं। यूनाइटेड किंगडम में 45,800 हिंदी भाषी हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में लगभग 1.53% लोग हिंदी बोलते हैं। ब्रिटेन में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं और हिंदी भारतीय मूल के समुदायों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। वहीं, जर्मनी में 20 हज़ार से ज़्यादा लोग हिंदी बोलते हैं।

धू-धू कर जल रहा था नेपाल, इस बीच लोगों ने किया ऐसा काम, Video देख हैरान रह गया हर कोई!

इन देशों में बढ़ रही है हिंदी बोलने वालों की संख्या

सिंगापुर, बांग्लादेश, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी हिंदी भाषी समुदाय तेज़ी से बढ़ रहे हैं। यहां के शिक्षण संस्थानों में हिंदी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और न्यूज़ीलैंड में प्रवासी भारतीयों के कारण हिंदी बोलने या समझने वालों की संख्या काफ़ी है। बॉलीवुड फ़िल्मों की लोकप्रियता ने हिंदी को पूरी दुनिया में फैलाया है।

Charlie Kirk कौन थे? जिनके कत्ल पर झुकेगा America का राष्ट्रीय ध्वज, Donald Trump का भी रो-रोकर बुरा हाल!

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026